Ranchi Weather: रांची में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, अगले 6 दिन तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, झारखंड में 21 अप्रैल तक बारिश होती रहेगी. इस दौरान बादल छाए रहेंगे और कई जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें गिर सकती हैं. बारिश के साथ ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में गिरावट आएगी.
रांची: झारखंड की राजधानी रांची में मंगलवार शाम हुई झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दी है. दिनभर की तेज धूप (Ranchi Weather) और उमस के बाद जब शाम को आसमान में काले बादल छाए और गरज के साथ बारिश शुरू हुई, तो मौसम अचानक सुहाना हो गया. लेकिन ये सुहावना मौसम सिर्फ ठंडक ही नहीं, बल्कि खतरे की चेतावनी भी लेकर आया है.
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, झारखंड में 21 अप्रैल तक बारिश होती रहेगी. इस दौरान बादल छाए रहेंगे और कई जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें गिर सकती हैं. बारिश के साथ ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी. हालांकि, मौसम में इस बदलाव के साथ कुछ खतरे भी जुड़े हुए हैं.
Heatwave Alert: अगर कोई तेज धूप में बेहोश हो जाए तो क्या करें? जानिए आसान स्टेप्स में.
चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट
खूंटी, लातेहार, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में अगले 1 से 3 घंटे के भीतर मौसम अचानक खराब हो सकता है. 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. बिजली गिरने (वज्रपात) की आशंका है. इन इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
सावधानी बरतें
बारिश के चलते अगले कुछ दिनों तक झारखंड का मौसम तो ठंडा रहेगा, लेकिन सावधानी बरतना बेहद जरूरी है.
- गरज के साथ बारिश होने पर खुले में न जाएं.
- पेड़ों के नीचे खड़े न हों, और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखें.
- घरों के अंदर सुरक्षित स्थान पर रहें.
गर्मी से राहत पाने के लिए बारिश किसी वरदान से कम नहीं, लेकिन वज्रपात और तेज हवाओं को नजरअंदाज करना खतरनाक साबित हो सकता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2025 08:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

