Menstruation Not Handicap: स्मृति ईरानी ने पीरियड्स के लिए पेड लीव का किया विरोध, ये कोई विकलांगता नहीं, जाने कैबिनेट मंत्री ने राज्यसभा में क्यों दी इतना बड़ा बयान
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Photo Credits: ANI)

Menstruation Not Handicap: क्या महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान छुट्टियाँ लेने का विकल्प होना चाहिए? केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने संसद में पीरियड्स के लिए पेड लीव की नीति का विरोध किया. कहा कि इससे कार्यबल में महिलाओं के साथ भेदभाव हो सकता है. इस सवाल के जवाब में कि क्या सरकार नियोक्ताओं के लिए मासिक धर्म अवकाश प्रदान करना अनिवार्य बनाने के लिए कोई उपाय कर रही है, कैबिनेट मंत्री ने राज्यसभा में कहा कि एक मासिक धर्म वाली महिला के रूप में, मासिक धर्म और मासिक धर्म चक्र कोई बाधा नहीं है; यह महिलाओं की जीवन यात्रा का एक स्वाभाविक हिस्सा है." लेकिन क्या मासिक धर्म की छुट्टियों को एक व्यापक शब्द के रूप में देखा जाना चाहिए.

विडियो देखें: