जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लश्कर-ए-तैयबा के 5 आतंकियों को किया गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस (Jammu Kashmir Police) ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में स्लीपर सेल मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के प्रतिबंधित आतंकी संगठन के पांच सक्रिय आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है.

सुरक्षाबल (File Photo)

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर पुलिस (Jammu Kashmir Police)  ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में स्लीपर सेल मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है और लश्कर-ए-तैयबा (LeT)  के प्रतिबंधित आतंकी संगठन के पांच सक्रिय आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने कहा कि पुलवामा जिले में कई ग्रेनेड हमलों से संबंधित मामलों की जांच के दौरान, पुलिस ने पांच सक्रिय आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार करके प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर के सक्रिय सहयोगियों के एक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया.

उनकी पहचान शौकत इस्लाम डार, एजाज अहमद लोन, एजाज गुलजार लोन, मंजूर अहमद भट और नासिर अहमद शाह के रूप में हुई है, जो सभी लेल्हार पुलवामा के निवासी हैं. पुलिस ने कहा, "प्रारंभिक जांच से पता चला है कि मॉड्यूल स्लीपर सेल के रूप में काम कर रहा था और खरीद के साथ-साथ हथियारों, गोला-बारूद के परिवहन में शामिल था. वे अपने आकाओं के इशारे पर सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड हमले करने में भी शामिल थे. यह भी पढ़े: Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम करने वाले दो लोग गिरफ्तार

इनके कब्जे से हथियार, गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है. पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. आगे की जांच जारी है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 2nd T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 160 रनों का लक्ष्य, इब्राहिम जादरान ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Gujarat Police Station Death: घर लौटने के लिए पुलिस से मांगी थी मदद, अहमदाबाद के थाने में फंदे से लटका मिला यूपी का प्रवासी मजदूर

India vs Afghanistan 2nd T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Afghanistan, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड