एजेंसी न्यूज

West Bengal Assembly Elections 2021: पश्चिम बंगाल में शुरु हुआ छठे चरण का मतदान

पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के रिकॉर्ड मामले सामने आने के बीच विधानसभा चुनाव में छठे चरण के तहत राज्य की 43 सीटों पर बृहस्पतिवार सुबह सात बजे से मतदान आरंभ हो गया.

West Bengal Assembly Elections 2021: पश्चिम बंगाल में शुरु हुआ छठे चरण का मतदान
मतदान/वोट (Photo Credit- IANS)

कोलकाता, 22 अप्रैल : पश्चिम बंगाल (West Bengal) में कोविड-19 के रिकॉर्ड मामले सामने आने के बीच विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) में छठे चरण के तहत राज्य की 43 सीटों पर बृहस्पतिवार सुबह सात बजे से मतदान आरंभ हो गया. कई मतदान केंद्रों पर मतदान आरंभ होने से पहले ही मतदाताओं की लंबी कतार देखी गई. इस चरण में उत्तर 24 परगना जिले की 17 सीटों के अलावा नादिया और उत्तर दिनाजपुर की नौ-नौ तथा पूर्वी वर्द्धमान की आठ सीटों पर मतदान होना है.

इस चरण में एक करोड़ से अधिक मतदाता 306 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला करेंगे. मतदाताओं में 53.21 लाख पुरुष और 50.65 लाख महिला मतदाता हैं जबकि 256 उभयलिंगी मतदाता हैं. यह भी पढ़ें : West Bengal Assembly Elections: प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल चुनाव में लोगों से अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की

स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए छठे चरण में केंद्रीय बलों की कम से कम 1,071 कंपनियों को तैनात किया गया है. पश्चिम बंगाल में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले 10,000 की संख्या को पार कर गए.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2021 08:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).