आंध्र प्रदेश: स्टील फैक्ट्री में गैस लीक होने से 6 लोगों की मौत, 5 की हालत गंभीर
अमरावती: आंध्रप्रदेश के अनंतपुर जिले में गुरुवार को एक स्टील फैक्ट्री में कार्बन मोनो ऑक्साइड के रिसाव से 6 लोगों की मौत हो गई. शुरुवाती जानकारी के अनुसार 5 अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.जिनका इलाज चल रहा है. पुरे मामले पर डीएसपी जी अशोक कुमार ने कहा है कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दो मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं चार की अस्तपाल में मौत हो गई.
बताना चाहते है कि कॉर्बन मोनोऑक्साइड का प्रयोग ज्यादा गर्म करने के लिए होता है. इसी के लीक होने की वजह से यह घटना घटित हुई है. जानकारी के अनुसार स्टील प्लांट में मरम्मत के बाद टेस्टिंग के दौरान हादसा हुआ. यह फैक्ट्री ब्राजील की कंपनी गेरडाऊ की बतायी जा रही है, जो अमेरिकी उपमहाद्वीप में सबसे बड़ी स्टील उत्पादक है.
#Visuals from Andhra Pradesh: 6 people dead & 5 injured after a poisonous gas leak in Gerdau Steel India Limited in Tadepatri of Anantapur district this evening. Cause of leak is yet to be ascertained. pic.twitter.com/ZWrubEJOv7
— ANI (@ANI) July 12, 2018
6 dead & 5 injured after a poisonous gas leak in Gerdau Steel India Limited in Tadepatri of Anantapur district in Andhra Pradesh. Cause of leak is not known as yet.
— ANI (@ANI) July 12, 2018
ज्ञात हो कि विदेशी प्राइवेट स्टील मिल प्लांट की ये यूनिट अनंतपुर के ताडेपटरी में स्थित है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2018 08:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

