देश

छत्तीसगढ़ के भिलाई स्टील प्लांट में धमाका, 6 लोगों की मौत, 14 झुलसे

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित भिलाई इस्पात संयंत्र में मंगलवार सुबह एक पाइप लाईन में विस्फोट हो गया. खबरों के मुताबिक विस्फोट में 6 लोगों की मौत हुई है. जबकि 14 कर्मचारी इस आग में झुलसने के चलते घायल हो गए है.

छत्तीसगढ़ के भिलाई स्टील प्लांट में धमाका, 6 लोगों की मौत, 14 झुलसे
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो)

रायपुर: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित भिलाई इस्पात संयंत्र में मंगलवार सुबह एक पाइप लाईन में विस्फोट हो गया. खबरों के मुताबिक विस्फोट में 6 लोगों की मौत हुई है. जबकि 14 कर्मचारी इस आग में झुलसने के चलते घायल हो गए है. घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जहां पर लोगों का इलाज चल रहा है.

घटना के बारे में दुर्ग जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना आज सुबह की है. विस्फोट के बारे में पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद पुलिस और बचाव दल के लोग घटनास्थल पर आनन- फानन में वहां पर पहुंच गए. घायलों को किसी तरह से अस्पताल पहुंचाया गया है.

वहीं  इस विस्फोट के बारे में भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकारियों ने बताया कि संयंत्र में कोक ओवन के कर्मचारी काम कर रहे थे, उसी दौरान पाइप लाईन में विस्फोट हो गया. और वहां पर काम कर रहे कमर्चारी इस हमले का शिकार हो गए.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2018 02:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).