Sitapur Gas Leak: फैक्ट्री में जहरीली गैस का रिसाव, 7 लोगों की मौत
सीतापुर जिले के बिसवां क्षेत्र में कालीन बनाने वाली एक फैक्ट्री में गुरुवार को जहरीली गैस के रिसाव के कारण एक ही परिवार के पांच सदस्यों समेत सात लोगों की मौत हो गयी. पुलिस सूत्रों ने बताया कि बिसवां थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में एक फैक्ट्री में अचानक जहरीली गैस रिसने लगी.
Sitapur Gas Leak: सीतापुर जिले के बिसवां क्षेत्र में कालीन बनाने वाली एक फैक्ट्री में गुरुवार को जहरीली गैस के रिसाव के कारण एक ही परिवार के पांच सदस्यों समेत सात लोगों की मौत हो गयी. पुलिस सूत्रों ने बताया कि बिसवां थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में एक फैक्ट्री में अचानक जहरीली गैस रिसने लगी. इसके सम्पर्क में आने से तीन बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गयी. फैक्ट्री का संचालक इस घटना के बाद से फरार है. बिसवां के उपजिलाधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि विशेषज्ञों की एक टीम घटनास्थल पर पहुंच गयी है. राष्ट्रीय आपदा राहत बल भी मौके पर है. गैस से प्रभावित इलाके को खाली करा लिया गया है.
कुमार ने बताया कि कालीन फैक्ट्री से सटी एक तेजाब फैक्ट्री में एक टैंकर धोया गया था. हो सकता है कि उसी में से निकली गैस के कारण यह घटना हुई हो. इस बीच, लखनऊ में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि घटना में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हुई है. मृतकों में अतीक (45), उसकी पत्नी सायरा (42) और उनके बच्चों आयशा (12), अफरोज (08) और फैसल (02) शामिल हैं. इसके अलावा मोटू (75) तथा पहलवान (70) की भी इस घटना में मौत हुई है। वे सभी कानपुर के रहने वाले थे.
उन्होंने बताया कि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2020 02:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

