देश

सिंगापुर से आ रहे विमान की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे यात्री

विमान संख्या एसक्यू 406 में केबिन क्रू सदस्यों समेत 228 यात्री सवार थे. प्रवक्ता के मुताबिक विमान को रनवे से हटा लिया गया है.

सिंगापुर से आ रहे विमान की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे यात्री
Singapore Airlines (Photo Credits: Pixabay)

नई दिल्ली. सिंगापुर से दिल्ली आ रही सिंगापुर एयरलाइंस (Singapore Airlines) के एक विमान की बुधवार को दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) पर इमरजेंसी लैंडिग कराई गई. बताना चाहते है कि राहत की बात ये रही कि विमान सुरक्षित तरीके से उतर गया. जानकारी के अनुसार इस विमान में 228 यात्री सवार थे. सिंगापुर (Singapore) से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली सिंगापुर एयरलाइंस की फ्लाइट SQ406 में फुल इमरजेंसी घोषित की गई थी, जिससे किसी अनहोनी की आशंका बनी हुई थी.

विमान संख्या एसक्यू 406 में केबिन क्रू सदस्यों समेत 228 यात्री सवार थे. प्रवक्ता के मुताबिक विमान को रनवे से हटा लिया गया है. इमरजेंसी लैंडिंग (Emergency Landing) के लिए रनवे 28 को रात 08:20 पर अन्य विमानों के लिए बंद कर दिया गया था. रात 08:45 पर इसे दोबारा खोला गया. यह भी पढ़े-बच्चे को एयरपोर्ट पर भूलकर प्लेन में बैठ गई महिला, कराई इमरजेंसी लैंडिंग

इस विमान ने राजधानी दिल्ली (Delhi) के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Indira Gandhi International Airport) के रनवे नंबर 28 पर लैंड किया. वही सुरक्षित लैंडिग के बाद एयरपोर्ट कर्मचारियों और विमान के क्रू ने भी राहत की सांस ली. जानकारी के अनुसार सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2019 10:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).