Silver Rate Today, December 31, 2025: नए साल से पहले चांदी की चमक पड़ी कुछ फीकी; चेक करें दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत बड़े शहरों में आज के ताज़ा रेट

साल 2025 के आखिरी कारोबारी सत्र में आज चांदी की कीमतों (Silver Rate Today) में मामूली गिरावट देखी गई, हालांकि पूरे साल के प्रदर्शन पर नज़र डालें तो चांदी ने निवेशकों को मालामाल किया है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को चांदी की कीमत करीब ₹2,39,900 प्रति किलोग्राम दर्ज की गई

Silver Rate Today, December 31, 2025: साल 2025 के आखिरी कारोबारी सत्र में आज चांदी की कीमतों (Silver Rate Today) में मामूली गिरावट देखी गई, हालांकि पूरे साल के प्रदर्शन पर नज़र डालें तो चांदी ने निवेशकों को मालामाल किया है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को चांदी की कीमत करीब ₹2,39,900 प्रति किलोग्राम दर्ज की गई, जो पिछले बंद भाव से ₹100 कम है। इस हल्की गिरावट के बावजूद, चांदी ने साल 2025 में लगभग 175% का उछाल दर्ज किया है, जिससे यह इस वर्ष की सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली कमोडिटी बन गई है.

नोट: हालांकि स्थानीय करों (Local Taxes), परिवहन लागत और सर्राफा व्यापारियों के मार्जिन के कारण आपके शहर में चांदी की खुदरा कीमतों में अंतर हो सकता है. यह भी पढ़े: Gold Rate Today, December 31, 2025: साल के आखिरी दिन देश में सोना आज किस रेट में बिक रहा है? जानें दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत बड़े शहरों में 22K और 24K सोने के भाव

31 दिसंबर 2025: प्रमुख शहरों में चांदी की कीमतें

देश के प्रमुख शहरों में 31 दिसंबर 2025 को चांदी की कीमतें इस प्रकार रही:

शहर चांदी का रेट (₹/किलोग्राम) चांदी का रेट (₹/10 ग्राम) चांदी का रेट (₹/100 ग्राम)
दिल्ली ₹2,39,900 ₹2,399 ₹23,990
मुंबई ₹2,39,900 ₹2,399 ₹23,990
कोलकाता ₹2,39,900 ₹2,399 ₹23,990
चेन्नई ₹2,57,900 ₹2,579 ₹25,790
हैदराबाद ₹2,57,900 ₹2,579 ₹25,790

रिकॉर्ड तोड़ ऊंचाइयों का साल

साल के अंत में आई यह मामूली सुस्ती इस सप्ताह की शुरुआत में देखी गई भारी अस्थिरता के बाद आई है। सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी के वायदा भाव ने ₹2,54,174 का अब तक का उच्चतम स्तर (Lifetime High) छुआ था, जिसके बाद मुनाफावसूली (Profit-booking) के कारण इंट्राडे में बड़ी गिरावट आई थी। हालांकि, वैश्विक संकेतों के चलते मंगलवार को भौतिक चांदी की कीमतें दिल्ली में फिर से ₹2.41 लाख प्रति किलोग्राम के पार पहुंच गई थीं.

अगर तुलना करें, तो 31 दिसंबर 2024 को चांदी का भाव करीब ₹87,233 प्रति किलो था. इसका मतलब है कि केवल 2025 में चांदी की कीमतों में ₹1.52 लाख प्रति किलोग्राम से अधिक की बढ़ोतरी हुई है.

2025 में चांदी की इस तेज़ी के मुख्य कारण:

बाजार विशेषज्ञों ने चांदी की कीमतों में इस ऐतिहासिक वृद्धि के पीछे निम्नलिखित कारणों को जिम्मेदार बताया है:

ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, हालांकि 2025 में चांदी ने सोने को भी पीछे छोड़ दिया है, लेकिन साल 2026 की शुरुआत में इसमें स्थिरता या कुछ गिरावट (Consolidation) देखी जा सकती है। विश्लेषकों का मानना है कि लंबी अवधि के लिए औद्योगिक मांग चांदी को मजबूती प्रदान करेगी, लेकिन निकट भविष्य में मुनाफावसूली से इनकार नहीं किया जा सकता

 

Share Now

संबंधित खबरें

\