श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष ने सीएम योगी को लिखा पत्र, मथुरा में महिला ब्यूटी पार्लरों में मुस्लिम युवकों की एंट्री पर रोक लगाने की मांग की

श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष और प्रमुख वादी पंडित दिनेश शर्मा फलाहारी ने मथुरा-वृंदावन क्षेत्र में महिला ब्यूटी पार्लरों में मुस्लिम युवकों की एंट्री पर रोक लगाने की मांग की है.

सीएम योगी (Photo : X)

श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष और प्रमुख वादी पंडित दिनेश शर्मा फलाहारी ने मथुरा-वृंदावन क्षेत्र में महिला ब्यूटी पार्लरों में मुस्लिम युवकों की एंट्री पर रोक लगाने की मांग की है. उन्होंने इस संबंध में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा हैउनका आरोप है कि मुस्लिम युवक ब्यूटी पार्लरों में कार्यरत महिलाओं को स्पर्श करते हैं और बाद में उन्हें प्रेम जाल में फंसा कर 'लव जिहाद' की घटनाओं को अंजाम देते हैं

दिनेश फलाहारी ने कहा कि कई मुस्लिम युवक ब्यूटी पार्लरों में हेयर कटिंग और अन्य सेवाओं के नाम पर काम करते हैं और धीरे-धीरे महिलाओं से नजदीकियां बढ़ाते हैं. उन्होंने दावा किया कि इसके बाद ये युवक लड़कियों को भगाकर कोर्ट मैरिज करते हैं और फिर अन्य शहरों में ले जाकर बेच देते हैं. फलाहारी का कहना है कि इन युवकों को मुस्लिम संगठनों से आर्थिक सहायता भी मिलती है. यह भी पढ़े: Uttarakhand News: केदारनाथ में गैर-हिंदुओं की एंट्री बैन करने की मांग, बीजेपी विधायक आशा नौटियाल के बयान पर बवाल; कांग्रेस ने किया विरोध (Watch Video)

उन्होंने ऐसे ब्यूटी पार्लर संचालकों पर भी सख्त कार्रवाई की मांग की है, जो मुस्लिम युवकों को महिला ग्राहकों के साथ काम करने की अनुमति देते हैं। उनका कहना है कि यह सिर्फ स्थानीय नहीं, बल्कि पूरे देशभर में हो रही घटनाओं का हिस्सा है।

राम की दासी युगेश्वरी देवी जी ने भी इस विषय पर चिंता जताते हुए कहा कि पहले ये युवक स्कूलों के बाहर देखे जाते थे, लेकिन अब उन्होंने स्थान बदलकर ब्यूटी पार्लरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है.

महामंडलेश्वर रामदास जी महाराज ने भी मांग की है कि अगर श्रृंगार आवश्यक है तो केवल सनातनी हिन्दू युवकों से ही करवाया जाएं और मांसाहारी मुस्लिम युवकों से दूरी बनाई जाए. उन्होंने हिंदू समाज से ऐसे ब्यूटी पार्लरों का बहिष्कार करने की अपील की.

उल्लेखनीय है कि यूपी में लव जिहाद की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं. इनमें कई लड़कियों की जान तक जा चुकी हैं. यही वजह है कि सीएम योगी को पत्र लिखा गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Bengal Assembly Election 2026: अमित शाह का बड़ा वादा- 'सत्ता में आए तो वापस लाएंगे पलायन कर चुके उद्योग, महिलाओं को 33% आरक्षण'