Shraddha Murder Case: श्रद्धा मर्डर केस में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, खोपड़ी के हिस्से, और अवशेष महरौली के जंगल से बरामद

दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि रविवार को महरौली के जंगल से श्रद्धा वॉकर की खोपड़ी, जबड़े और अन्य हड्डियों के हिस्से बरामद किए गए. एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, "हम फिर से महरौली के जंगल में गए और खोपड़ी, जबड़े के कुछ हिस्से और हड्डियां बरामद की हैं

मृतक श्रद्धा (Photo: Credits ANI)

Shraddha Murder Case: दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के सूत्रों ने बताया कि रविवार को महरौली के जंगल से श्रद्धा वॉकर की खोपड़ी, जबड़े और अन्य हड्डियों के हिस्से बरामद किए गए. एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, "हम फिर से महरौली के जंगल (Mehrauli Forest) में गए और खोपड़ी, जबड़े के कुछ हिस्से और हड्डियां बरामद की हैं. अवशेष बरामद करने के बाद, हमने उन्हें उचित रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए फॉरेंसिक लैब भेज दिया है.

पुलिस टीम मैदानगढ़ी के एक तालाब में भी जलस्तर कम होने के बाद अवशेषों की तलाश के लिए गई थी. सूत्र ने कहा कि आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने पूछताछ के दौरान कबूल किया कि उसने वॉकर की हत्या करने के बाद उसकी तस्वीरें जलाई थीं. सूत्र ने कहा, 23 मई को वाकर की हत्या करने के बाद उसने सभी सबूतों को नष्ट करने की कोशिश की और उसकी तस्वीरें भी जला दीं. यह भी पढ़े: Shraddha Murder Case: श्रद्धा हत्या मामले में आरोपी आफताब का 5 दिनों के भीतर होगा नार्को टेस्ट, दिल्ली की साकेत कोर्ट ने दिया आदेश

पूनावाला ने मई में अपने लिव-इन पार्टनर श्रद्धा का गला घोंट दिया था और फिर सबूत मिटाने के लिए उसके शरीर के 35 टुकड़े कर दिए थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, पूनावाला द्वारा किए गए खुलासे के बाद, कुछ वन क्षेत्रों समेत विभिन्न स्थानों पर कई तलाशी अभियान चलाए गए हैं, जहां से हड्डियां बरामद की गई हैं.

यह पता लगाने के लिए कि हड्डियां श्रद्धा के हैं, डीएनए के लिए पिता और उसके भाई के खून के नमूने लिए गए हैं। जंगल में मिले शरीर के अंग पीड़िता के हैं या नहीं, इसकी पुष्टि के लिए डीएनए जांच में 15 दिन लगेंगे। अधिकारी ने कहा, पुलिस टीमें गायब कंकाल के हिस्सों को बरामद करने के लिए तलाशी अभियान चला रही हैं। कई टीमें चौबीसों घंटे काम कर रही हैं.

पुलिस के मुताबिक, दक्षिण दिल्ली के छतरपुर इलाके में किराए के मकान का क्राइम टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञों ने बारीकी से निरीक्षण किया है. घर से कई सामान बरामद किए गए हैं. अधिकारी ने कहा, यह पता लगाने के लिए कि अपराध के स्थान से जब्त किए गए डिजिटल उपकरणों में कोई आपत्तिजनक सबूत है या नहीं, उन्हें डेटा की फॉरेंसिक पुनप्र्राप्ति के लिए भी भेजा गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड