Shraddha Murder Case: आफताब को कड़ी सुरक्षा के बीच पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए एफएसएल रोहिणी लाया गया
दिल्ली के महरौली इलाके में अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वाल्कर की जघन्य हत्या का आरोपी आफताब अमीन पूनावाला पर हथियारबंद लोगों द्वारा हमला किए जाने के एक दिन बाद, दिल्ली पुलिस उसे पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच रोहिणी फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) में ले आई.
नई दिल्ली, 29 नवंबर : दिल्ली के महरौली इलाके में अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वाल्कर (Shraddha Walker) की जघन्य हत्या का आरोपी आफताब अमीन पूनावाला (Aftab Amin Poonawalla) पर हथियारबंद लोगों द्वारा हमला किए जाने के एक दिन बाद, दिल्ली पुलिस उसे पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच रोहिणी फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) में ले आई. सुबह से ही बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान एफएसएल कार्यालय के बाहर तैनात थे.
सोमवार की शाम करीब 6 बजकर 44 मिनट पर तलवार लिए लोगों के एक समूह ने उस वैन में घुसने की कोशिश की जिसमें आपताब को ले जाया जा रहा था. हालांकि पुलिस ने स्थिति को तुरंत संभाल लिया एक पुलिसकर्मी ने हमलावरों को तितर-बितर करने के लिए उन पर बंदूक भी तान दी. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में लोगों को आफताब को ले जा रही वैन का पीछा करते हुए देखा जा सकता है, जो आफताब पर हमला करने के लिए वैन के पिछले दरवाजे को खोलने का प्रयास कर रहे थे, हालांकि वैन में बैठे पुलिसकर्मी ने उनके प्रयास को विफल कर दिया. यह भी पढ़ें : Shraddha Murder Case: भारी सुरक्षा के बीच आफताब को लेकर FSL पहुंची दिल्ली पुलिस
पुलिस ने गुरुग्राम निवासी कुलदीप ठाकुर और निगम गुर्जर दोनों को हिरासत में लिया था और प्रशांत विहार थाने में प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी. एफएसएल के अधिकारियों ने आफताब का सोमवार को करीब सात घंटे तक पॉलीग्राफ टेस्ट किया. एफएसएल के उप निदेशक संजीव गुप्ता ने कहा कि पॉलीग्राफ टेस्ट आगे भी जारी रहने की संभावना है. अधिकारी ने कहा, "नार्को टेस्ट की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी."
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 29, 2022 11:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

