News

Fire in Sambhajinagar: फैब्रिकेशन की दुकान में लोहा काटते समय चिंगारी से भड़की आग, सिलेंडर हुआ ब्लास्ट, तीन दुकाने जलकर हुई राख (Watch Video)

संभाजीनगर की कई दुकानों में भीषण लग गई है. लोहा काटते समय निकली चिंगारी से दुकान में आग लग गई.इसके बाद सिलेंडर फट गया और एक बाद ब्लास्ट हुआ. इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है.

Fire in Sambhajinagar: फैब्रिकेशन की दुकान में लोहा काटते समय चिंगारी से भड़की आग, सिलेंडर हुआ ब्लास्ट, तीन दुकाने जलकर हुई राख (Watch Video)
Credit-(X,@JaiMaharashtraN)

छत्रपति संभाजीनगर, महाराष्ट्र: छत्रपति संभाजीनगर शहर के देवळाई इलाके में लोहा काटते समय उड़ी चिंगारी से एक फैब्रिकेशन की दुकान में आग लग गई. इसके बाद एक बड़े विस्फोट से इलाका दहल गया.भीषण आग के बाद बगल के गद्दे की दूकान ने भी आग पकड़ ली. देखते ही देखते आग ने आसपास की तीन और दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. फैब्रिकेशन की दुकान में रखे सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ और इसके बाद सिलेंडर के बड़े टुकड़े उड़ने लगे.

इन टुकड़ो ने पास के अपार्टमेंट का काफी नुकसान किया. इसके साथ ही पांचवे फ्लोर के फ्लैट में भी एक बड़ा टुकड़ा गड्डा करके घुस गया.इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. जिसमें देख सकते है कि आग ने भीषण रूप धारण कर लिया है और कुछ लोग जैसे ही पास जाने की कोशिश करते है तो  बड़ा ब्लास्ट होता है. इस आग का वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर @JaiMaharashtraN के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Maharashtra Fire Breaks: छत्रपति संभाजीनगर में दुकान में लगी आग, तीन लोगों की मौत

दुकानों में लगी भीषण आग

टीन के शेड में थी दुकानें

देवलाई इलाके के विजयंतनगर में सोमवार शाम को ये आग लगी. इलाके में राहुल शेवाळे की जगह पर टीन के शेड बनाए गए थे और चार दुकानें लगाई गई थी. पहले दूकान में शेवाळे की दूध डेयरी है, उसके बगल में फल की दुकान है, उसके बगल में गद्दे की दुकान है और उसके बगल में फैब्रिकेशन की दुकान है. शाम के समय फेब्रिकेशन की दूकान में लोहा काटते समय कुछ चिंगारियां गद्दे के दूकान में उड़ गई और आग लग लगी और कुछ ही समय में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. लोगों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन आग नहीं बुझी. इस रिपोर्ट को saamtv ने प्रकाशित किया है.

आग लगने के बाद सिलेंडर भी फटा

आग लगने के बाद कुछ ही देर में फैब्रिकेशन की दुकान में सिलेंडर फट गया. इनमें से कुछ टुकड़े बगल के तीन मंजिला यश प्लाजा अपार्टमेंट में दीपक भाटी के फ्लैट की दीवार तोड़ कर अंदर घुस गए.धमाका इतना जोरदार था कि इमारत की तीन मंजिलों पर बने फ्लैटों के सारे शीशे टूट गए. नीचे के जनरल स्टोर की दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गई.विस्फोट से सिलेंडर के टुकड़े पहली मंजिल पर गिरे.तो, कार्बाइड कास्टिंग सिलेंडर का एक टुकड़ा रॉकेट लॉन्चर की तरह यश प्लाजा से सटे पांच मंजिला इमारत 'तिरुमाला रॉयल' की पांचवीं मंजिल पर सुहास संत के फ्लैट पर गिरा. जिसके कारण उनके फ्लैट में दो बड़े गड्डे हो गए.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 11, 2025 01:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).