Jammu-Kashmir: शोपियां एनकाउंटर में एक आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

जवाबी कार्रवाई में अभी तक एक आतंकी की मौत की सूचना है. आतंकी के पहचान और उसके संगठन को लेकर अभी तक आधिकारिक बयान नहीं आया है. इलाके में सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है.

भारतीय सेना के जवान (Photo Credits: PTI)

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के शोपियां (Shopian) के गनपोरा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है. वहीं कुछ आतंकियों के घिरे होने की आशंका है. बता दें कि गनपोरा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर तलाशी अभियान शुरू किया गया था. इलाके में सुरक्षाबलों को देखकर छिपे हुए आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद सेना ने जवाबी कार्रवाई शुरू की. ड्रैगन के नापाक हरकतों पर होगी भारत की पैनी नजर, इजराइल से जल्द मिलने जा रहा लंबे समय तक उड़ने वाले 4 हेरोन ड्रोन.

जवाबी कार्रवाई में अभी तक एक आतंकी की मौत की सूचना है. आतंकी के पहचान और उसके संगठन को लेकर अभी तक आधिकारिक बयान नहीं आया है. इलाके में सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है.

1 आतंकी को मार गिराया

प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार क्षेत्र में दो से तीन आतंकवादी छिपे हो सकते हैं. पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ऑपरेशन को अंजाम दे रही है. ऑपरेशन में अभी तक किसी जवान के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 2nd T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 160 रनों का लक्ष्य, इब्राहिम जादरान ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan 2nd T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Afghanistan, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Nanded Prohibitory Orders: नांदेड़ में 17 सितंबर की आधी रात तक निषेधाज्ञा लागू; धरने-प्रदर्शनों पर पूर्ण प्रतिबंध, जानिए कौन से इलाके रहेंगे प्रभावित