देश

देखें VIDEO: शिवराज सिंह चौहान का मंच से उतरते समय फिसला पैर, लोग फेंकने लगे कुर्सियां

मुख्यमंत्री चौहान दो दिवसीय बुंदेलखंड की जन आशीर्वाद यात्रा पर थे. वे बुधवार को दमोह और पन्ना जिले की विधानसभाओं में गए और गुरुवार को छतरपुर की विधानसभाओं में सभाएं की

देखें VIDEO: शिवराज सिंह चौहान का मंच से उतरते समय फिसला पैर, लोग फेंकने लगे कुर्सियां
सीएम शिवराज सिंह चौहान ( Photo Credit: YouTube )

छतरपुर. मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान चंदला में आमसभा के बाद मंच से उतरते वक्त फिसल गए. लेकिन ठीक उसी वक्त उनके आसपास तैनात कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों ने संभाला लिया. हादसा उस वक्त हुआ जब चंदला में आमसभा को संबोधित करने के बाद उतर रहे थे. वहीं उनके फिसलने के बाद पंडाल के भीतर खड़ी लोगों की भीड़ ने कुर्सियां उछालनी शुरू कर दी. यह तमाशा काफी देर तक चलता रहा है.

बता दें कि सीएम शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को पन्ना से छतरपुर गए थे. जिसके बाद उन्होंने कई जगहों पर सभाएं करते हुए पहुंचे थे. जहां उनकी सभा का समापन होना था. लेकिन उसी दौरान यह हादसा हुआ. फिलहाल राहत भरी बात यह रही कि इस हादसे में सीएम सुरक्षित रहें. शिवराज सिंह चौहान आशीर्वाद यात्रा के तहत पहुंचे थे.

वहीं घटना के बाद जिलाधिकारी रमेश भंडारी ने बताया है कि मंच से उतरते समय मुख्यमंत्री चौहान एक की जगह एक साथ दो सीढ़ियां उतर गए, जिससे वे फिसल गए. उन्होंने कहा मंच पर गिरने जैसी कोई बात नहीं है. वहीं दूसरी ओर, सभा में मौजूद भीड़ ने पंडाल के भीतर कुर्सियां उछालना शुरू कर दी.

मुख्यमंत्री चौहान दो दिवसीय बुंदेलखंड की जन आशीर्वाद यात्रा पर थे. वे बुधवार को दमोह और पन्ना जिले की विधानसभाओं में गए और गुरुवार को छतरपुर की विधानसभाओं में सभाएं की.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2018 03:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).