Shivraj Singh Chouhan Playing Cricket: MP के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उठाया बल्ला, 400 पार के लिए की बैटिंग
Shivraj Singh Chouhan Playing Cricket (Photo: X)

Shivraj Singh Chouhan  Playing Cricket: इस साल लोकतंत्र का महापर्व यानी की लोकसभा चुनाव 2024 होगा. सियासी दलों से लेकर आम जनमानस तक सभी की नजरें इस चुनाव पर है. इस बीच भारतीय जनता पार्टी के सदस्य और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक तस्वीर साझा की है. जिसमें वह क्रिकेट के मैदान पर बल्लेबाजी करते हुए नज़र आ रहे हैं. इस तस्वीर को शिवराज सिंह चौहान ने 'अबकी बार 400 पार…' का कैप्शन दिया है. यह तस्वीर अब तेजी से वायरल हो रही है. प्रशसंक इसे पसंद भी कर रहे हैं.

बता दें की शिवराज सिंह चौहान को मध्य प्रदेश के विदिशा से टिकट मिलना है. इस पर भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि 'ये सीट उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने दी थी. उसके बाद सुषमा जी ने जिम्मेदारी ली और अब 20 साल के बाद एक बार फिर से मुझे मौका मिला है. विदिशा से मेरा भावनात्मक लगाव रहा है'.

देखें ट्वीट: