देश

शिवसेना ने अपनी सहयोगी पार्टी पर कसा तंज, कहा- UP के शहरों का नाम बदलकर वोटरों को चुनावी लॉलीपॉप थमा रही है बीजेपी 

शिवसेना ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के शहरों का पुन:नामकरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अगले साल के लोकसभा चुनाव से पहले मतदाताओं को लुभाने के लिए ‘लॉलीपॉप’ है.

शिवसेना ने अपनी सहयोगी पार्टी पर कसा तंज, कहा- UP के शहरों का नाम बदलकर वोटरों को चुनावी लॉलीपॉप थमा रही है बीजेपी 
उद्धव ठाकरे (Photo Credits: PTI)

मुंबई: अयोध्या राम मंदिर निर्माण को लेकर अपनी सहयोगी पार्टी पर निशाना साधने के बाद अब शिवसेना वे एक बार फिर बीजेपी पर निशाना साधा है. शिवसेना ने शनिवार को अपनी सहयोगी पार्टी बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के शहरों का पुन:नामकरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अगले साल के लोकसभा चुनाव से पहले मतदाताओं को लुभाने के लिए ‘लॉलीपॉप’ है. दरअसल, शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में यूपी के शहरों के नाम बदलने को लेकर यह निशाना साधा है.

पार्टी ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में भगवान राम की मूर्ति बनाने की आदित्यनाथ की घोषणा को लेकर भी उनकी निंदा की और कहा कि सरकार लोगों को गुमराह करने के लिए अयोध्या कार्ड खेल रही है क्योंकि वह सभी मोर्चो पर विफल रही है.

पार्टी ने कहा, ‘‘योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति बनायी जाएगी. उन्होंने फैजाबाद (जिले) का नाम बदलकर अयोध्या कर दिया और उससे पहले इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किया था,  लेकिन सैकड़ों शहीद कारसेवकों की मांग राममंदिर थी न कि उनकी मूर्ति.’’ यह भी पढ़ें: उद्धव ठाकरे की आरएसएस को नसीहत, कहा- अगर राममंदिर के लिए आंदोलन की जरूरत है तो सरकार क्यों नहीं गिरा देते ?

शिवसेना ने आगे कहा कि सरकार ने बस फैजाबाद को नया नाम और मूर्ति दे दी है जो आगामी आम चुनाव के मद्देनजर वोटरों को लुभाने के लिए बीजेपी की ओर से दिया जाने वाला चुनावी लॉलीपॉप है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2018 08:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).