Shibu Soren Dies: झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन का 81 वर्ष की उम्र में निधन, राज्य में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का सोमवार को निधन हो गया. उनके निधन पर प्रदेश में तीन दिन के लिए सरकार ने राजकीय शोक घोषित किया है.
Shibu Soren Dies: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन (Former CM Shibu Soren) का सोमवार को निधन हो गया. वे पिछले कई दिनों से दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। उनकी तबीयत लंबे समय से खराब चल रही थी और उन्हें किडनी से जुड़ी गंभीर समस्याओं के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान सोमवार को उनका निधन हो गया. उनके निधन पर प्रदेश में तीन दिन के लिए सरकार ने राजकीय शोक घोषित किया है.
हेमंत सोरेन ने पिता के निधन की लोगों को दी जानकारी
झारखंड के मुख्यमंत्री और शिबू सोरेन के पुत्र हेमंत सोरेन ने पिता के निधन के बाद सोशल मीडिया पर अपने भावुक संदेश में लिखा: "आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं." यह भी पढ़े: Shibu Soren Dies: नहीं रहे झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन, 81 साल की उम्र में निधन, जानें कैसा रहा उनका राजनीतिक सफर
सुबह 8:56 बजे ली आखिरी सांस
सर गंगा राम अस्पताल की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, सुबह 8:56 बजे शिबू सोरेन का निधन हुआ. अस्पताल ने बताया कि लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हुआ. वे किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और डेढ़ महीने पहले उन्हें स्ट्रोक भी आया था। पिछले एक महीने से वे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे.
बिहार के हजारीबाग में 1944 में हुआ जन्म
शिबू सोरेन का जन्म 11 जनवरी 1944 को बिहार के हजारीबाग (अब झारखंड में) में हुआ था. उन्हें 'दिशोम गुरु' और 'गुरुजी' के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने आदिवासियों के शोषण के खिलाफ लंबा संघर्ष किया.
1980 में पहली बार सांसद बनें
1977 में उन्होंने पहली बार चुनाव लड़ा, लेकिन हार का सामना करना पड़ा. हालांकि 1980 से वे कई बार सांसद चुने गए और राष्ट्रीय राजनीति में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2025 11:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

