भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस में संदिग्ध सामान की सूचना से मचा हड़कंप, मथुरा में की गई जांच
दिल्ली से भोपाल जा रही शताब्दी एक्सप्रेस में संदिग्ध वस्तु होने की सूचना मिली जिसके बाद ट्रेन को मथुरा में रोककर सघन जांच की गई. सुरक्षा बल के सहायक कमाण्डेंट केशव सिंह शहर के पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार मीणा जीआरपी प्रभारी सुबोध कुमार यादव बम निष्क्रिय दस्ता एवं श्वान दस्ता सहित भारी संख्या में पुलिस कर्मी मथुरा जंक्शन स्टेशन पर पहुंचे.
मथुरा: नई दिल्ली (Delhi) से भोपाल (Bhopal) जा रही शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार संदिग्ध वस्तु होने की सूचना मिली, जिसके बाद ट्रेन को मथुरा में रोककर सघन जांच की गई. हालांकि, कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने पर ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया.
रेलवे सुरक्षा बल के थाना प्रभारी चंद्रभान प्रसाद (Chandrabhan Prasad) ने बताया कि शनिवार सुबह रेलवे कण्ट्रोल से सूचना मिली कि भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12002) में संदिग्ध वस्तु देखी गई है, इसलिए सघन जांच के बाद ही ट्रेन को आगे रवाना किया जाए.
यह भी पढ़ें : पहली प्राइवेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस नवंबर से मुंबई-अहमदाबाद के लिए चलेगी, हवाई जहाज जैसी सुविधाओं से है लैस
यह जानकारी मिलते ही हड़कम्प मच गया. रेलवे सुरक्षा बल के सहायक कमाण्डेंट केशव सिंह, शहर के पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार मीणा, जीआरपी प्रभारी सुबोध कुमार यादव बम निष्क्रिय दस्ता एवं श्वान दस्ता सहित भारी संख्या में पुलिस कर्मी मथुरा जंक्शन स्टेशन पर पहुंचे.
प्रसाद ने बताया, "जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर पहुंची, सभी अधिकारी व पुलिस बलों के जवान कई टीमों में बंटकर संदिग्ध वस्तु की खोज में जुट गए लेकिन बीस मिनट की जांच-पड़ताल के बाद भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. इसके बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया."
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2019 02:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

