Sensex Today: शेयर बाजार में बंपर उछाल, सेंसेक्स ने लगाई 600 से ज्यादा अंकों की छलांग
स्थिर वैश्विक संकेतों के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी और आईटीसी जैसी बड़ी कंपनियों के शेयर में तेजी के चलते शेयर बाजार तेजी के रुख के साथ खुले. मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी देखी गयी. बीएसई का 30 कंपनियों का सूचकांक सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा चढ़कर खुला. बाद में इसमें और तेजी देखी गयी
मुंबई. स्थिर वैश्विक संकेतों के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी और आईटीसी जैसी बड़ी कंपनियों के शेयर में तेजी के चलते शेयर बाजार तेजी के रुख के साथ खुले. मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी देखी गयी. बीएसई का 30 कंपनियों का सूचकांक सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा चढ़कर खुला. बाद में इसमें और तेजी देखी गयी. सुबह के कारोबार में यह 605.56 अंक यानी 1.52 प्रतिशत बढ़कर 40,477.87 अंक पर चल रहा है. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में भी बढ़त देखी गयी। निफ्टी में 175.65 अंक यानी 1.50 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,883.55 अंक पर कारोबार हो रहा है.
पिछले सत्र के कारोबार में सेंसेक्स 39,872.31 अंक और निफ्टी 11,707.90 अंक पर बंद हुआ था. आरंभिक आंकड़ों के अनुसार सोमवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 1,200 करोड़ रुपये की बिकवाली की. वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1,286.63 अंक की लिवाली की. सेंसेक्स में शामिल एचडीएफसी के शेयर में सबसे अधिक तेजी देखी गयी। इसमें 2.5 प्रतिशत तक की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है. यह भी पढ़े-Sensex Today: बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 600 अंकों से ज्यादा लुढ़का, निफ्टी भी 150 अंक नीचे
वहीं रिलायंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, हीरो मोटोकॉर्प, आईटीसी, इंडसइंड बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयर में भी तेजी बनी हुई है. बाजार विशेषज्ञों के अनुसार विनिर्माण गतिविधियों के जनवरी में आठ साल के उच्च स्तर पर रहने से आम बजट से निराश निवेशकों की धारणा में मजबूती देखी गयी. इसके अलावा शंघाई, हांगकांग, तोक्यो और सियोल के शेयर बाजारों के लाभ में खुलने से भी घरेलू बाजार पर असर पड़ा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2020 11:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

