शेयर बाजार में गजब की तेजी, सेंसेक्स 500 अंक ऊपर, निफ्टी ने पार किया 11,300 का स्तर
सेंसेक्स में शामिल सभी शेयरों में तेजी का रुख रहा. सबसे ज्यादा बढ़ने वाले शेयरों में सन फार्मा, टाटा स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हीरो मोटोकॉर्प, आईसीआईसीआई बैंक और एचसीएल टेक शामिल हैं. पिछले सत्र में सेंसेक्स 153.27 अंकों या 0.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 38,144.02 पर और निफ्टी 69 अंकों या 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,132.75 पर बंद हुआ था.
Share Bazaar Updates: दुनियाभर के शेयर बाजारों में तेजी के चलते बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स में मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 500 अंकों से अधिक की बढ़त देखने को मिली. दुनियाभर के नीति निर्माताओं ने भरोसा दिलाया है कि वे कोरोना वायरस के प्रकोप से आई आर्थिक गिरावट को कम करने के उपाय करेंगे. इससे बाजार की धारणा मजबूत हुई. जी-7 देशों के वित्त मंत्री और केंद्रीय बैंक प्रमुख आज इस महामारी के प्रभाव को कम करने के संबंध में एक बैठक करेंगे. तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 533.37 अंकों या 1.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 38,677.39 अंकों पर कारोबार कर रहा था. इसी तरह एनएसई का निफ्टी 179.75 अंकों या 1.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,312.50 पर पहुंच गया.
इस दौरान सेंसेक्स में शामिल सभी शेयरों में तेजी का रुख रहा. सबसे ज्यादा बढ़ने वाले शेयरों में सन फार्मा, टाटा स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हीरो मोटोकॉर्प, आईसीआईसीआई बैंक और एचसीएल टेक शामिल हैं. पिछले सत्र में सेंसेक्स 153.27 अंकों या 0.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 38,144.02 पर और निफ्टी 69 अंकों या 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,132.75 पर बंद हुआ था.
कारोबारियों के मुताबिक वैश्विक बाजारों में तेजी का असर घरेलू बाजार की धारणा पर पड़ा और उम्मीद है कि जी-7 देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक प्रमुखों के बीच बातचीत में कुछ सकारात्मक नतीजे निकलकर आएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2020 10:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

