NCP प्रमुख शरद पवार ने सीरम इंस्टीट्यूट में आग लगने की घटना को दर्दनाक और दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने बृहस्पतिवार को कहा कि पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) में आग लगने की घटना एक दुर्भाग्यपूर्ण और दर्दनाक हादसा है.
मुंबई, 22 जनवरी : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने बृहस्पतिवार को कहा कि पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) में आग लगने की घटना एक दुर्भाग्यपूर्ण और दर्दनाक हादसा है. उन्होंने दुर्घटना में हुई पांच लोगों की मौत पर दुख प्रकट किया.
पुलिस के अनुसार, एसआईआई के मंजरी परिसर में निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत में आग लग गई जिसमें पांच व्यक्तियों की मौत हो गई. यह भी पढ़ें : Pune: सीरम इंस्टीट्यूट में आग लगने से 5 लोगों की मौत, सीईओ अदार पूनावाला ने जताया दुख
पवार ने ट्वीट किया, “पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में आग लगने का समाचार बेहद दर्दनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है.”
उन्होंने कहा, “मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.”
Tags
संबंधित खबरें
Petrol Price Today, March 13, 2026: दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में ईंधन के दाम स्थिर; जानें अपने शहर में पेट्रोल के ताजा रेट
Silver Rate Today, March 13, 2026: चांदी की कीमतों में स्थिरता, ₹3,04,000 प्रति किलो पर पहुंचा भाव; चेक करें अपने शहर का ताजा रेट
Gold Rate Today, March 13, 2026: भारत में सोने की कीमतों में हल्की बढ़त, 24 कैरेट का भाव ₹1,63,800 के पार; जानें अपने शहर का रेट
Petrol Price Today, March 12, 2026: पेट्रोल की कीमतों में स्थिरता बरकरार, दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत देश के प्रमुख शहरों में आज के ताजा रेट जारी
\