देश

शामलीः कलयुगी बाप ने किया सबसे घिनौना पाप, अपनी ही मासूम बेटी को 10 माह तक बनाया हवस का शिकार

शामली में एक शख्स ने कथित तौर पर अपनी 16 साल की बेटी का कई बार रेप किया. इस मामले में एसपी अजय कुमार ने बताया कि गांव वालों को जब इस कृत्य का पता चला तो उन्होंने एनजीओ को सूचना दे दी. सूचना के आधार पर ही एनजीओ ने मौके पर जाकर लड़की को आजाद कराया. पीड़ित लड़की बोल नहीं सकती. उसे अस्पातल में भर्ती कराया गया है.

शामलीः कलयुगी बाप ने किया सबसे घिनौना पाप, अपनी ही मासूम बेटी को 10 माह तक बनाया हवस का शिकार
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के शामली (Shamli) से एक शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है. दरअसल, शामली में एक शख्स ने कथित तौर पर अपनी 16 साल की नाबालिग बेटी का कई बार रेप (Rape) किया. इस मामले में एसपी अजय कुमार (SP Ajay Kumar) ने बताया कि गांव वालों को जब इस कृत्य का पता चला तो उन्होंने एनजीओ (NGO) को सूचना दे दी. सूचना के आधार पर ही एनजीओ ने मौके पर जाकर लड़की को आजाद कराया. पीड़ित लड़की बोल नहीं सकती. उसे अस्पातल (Hospital) में भर्ती कराया गया है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. केस दर्ज कर लिया गया है. आगे की जांच (Investigation) चल रही है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिता अक्सर बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाता था और इसका विरोध करने पर वह उसे तरह-तरह की यातनाएं देता था. बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़की की मां की करीब 10 महीने पहले मौत हो गई थी. जिसके बाद से ही पिता अपनी बेटी के साथ घिनौनी हरकतें कर रहा था. यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश: चलती गाड़ी में मां के सामने बेटी से गैंगरेप

पीड़ित लड़की के छोटे भाई ने बताया कि पिता हर रोज नशे की हालत में घर आते थे और बहन के साथ गलत काम करते थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2019 09:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).