क्राइम

Video: बाइक सवार मनचले की शर्मनाक हरकत! स्कूल से लौट रही छात्रा का दुपट्टा खींचा, हरदोई जिले से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल

उत्तरप्रदेश में छात्राओं से छेड़छाड़ की घटनाओं में कोई कम नहीं आ रही है. आए दिन लडकियों के साथ छेड़खानी की घटनाएं सामने आ रही है. ऐसी ही एक घटना हरदोई जिले में सामने आई है. जहां बाइक सवार ने स्कूल से लौट छात्रा का दुपट्टा खींच लिया.

Video: बाइक सवार मनचले की शर्मनाक हरकत! स्कूल से लौट रही छात्रा का दुपट्टा खींचा, हरदोई जिले से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल
Credit-(Twitter-X)

हरदोई, उत्तरप्रदेश: उत्तरप्रदेश में छात्राओं से छेड़छाड़ की घटनाओं में कोई कम नहीं आ रही है. आए दिन लडकियों के साथ छेड़खानी की घटनाएं सामने आ रही है. ऐसी ही एक घटना हरदोई जिले के  बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में सामने आई है. जहां बाइक सवार ने स्कूल से लौट रही छात्रा का दुपट्टा खींच लिया. इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है.

जिसमें देखा जा सकता है की कुछ छात्राएं सड़क से अपने घर लौट रही होती है और एक बाइक पर एक लफंगा आता है और इनमें से एक छात्रा का दुपट्टा खींच लेता  है. इस घटना के बाद छात्राएं काफी डर जाती है और भागने लगती है. इस घटना के बाद गांव के लोगों में काफी नाराजगी है. इस मामले में पुलिस ने भी सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. ये भी पढ़े:Video: उत्तरप्रदेश के देवरिया में छात्राओं से छेड़छाड़ और बदसलूकी, साइकिल छोड़कर भागी लड़कियां, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

घर लौट रही छात्रा से छेड़छाड़ 

इस मामले में हरदोई के एसपी नीरज जादौन ने मामले का संज्ञान लिया और पीड़िता के परिजनों से मुलाक़ात की और उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया. उन्होंने बताया की बाइक सवार आरोपी की पहचान की जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. बता दें की उत्तरप्रदेश के ही देवरिया जिले में भी छात्राओं के साथ बाइक सवारों बदमाशों ने छेड़खानी की थी. ये तीन दिन पहले की घटना है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2024 05:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).