एजेंसी न्यूज

शबाना आज़मी ने शराब आपूर्ति प्लेटफॉर्म पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया

अभिनेत्री शबाना आज़मी ने शराब की आपूर्ति करने वाले एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उनके साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है. उन्होंने ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी है.

शबाना आज़मी ने शराब आपूर्ति प्लेटफॉर्म पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया
शबाना आजमी (Photo Credits: Instagram)

मुंबई, 24 जून : अभिनेत्री शबाना आज़मी (Shabana Azmi) ने शराब की आपूर्ति करने वाले एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उनके साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है. उन्होंने ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी है. शबाना (70) ने अपने ट्वीट में दावा किया कि उन्होंने ‘लिविंग लिक्विड्ज’ पर ऑर्डर दिया था और उसका भुगतान भी कर दिया था, लेकिन सामान उन तक नहीं पहुंचाया गया.

अपने ऑर्डर के लिए किए गए भुगतान से जुड़ी जानकारियां साझा करते हुए उन्होंने लिखा, ‘‘सावधान मेरे साथ उन्होंने धोखाधड़ी की है. ‘लिविंग लिक्विड्ज’ को मैंने भुगतान कर दिया लेकिन ऑर्डर की गई वस्तुएं नहीं भेजी गई, और तो और उन्होंने मेरा फोन उठाना भी बंद कर दिया.’’ यह भी पढ़ें : ICSI CSEET 2021: यूजी, पीजी छात्रों को बिना परीक्षा के प्रवेश, यहां पढ़ें आधिकारिक सूचना

अभिनेत्री ने यह नहीं बताया कि उन्होंने कितने रूपये का भुगतान किया था. उन्होंने यह जानकारी भी नहीं दी कि इस बारे में उन्होंने शिकायत दर्ज करवाई है या नहीं. शबाना से पहले भी अक्षय खन्ना, नरगिस फाखरी और करण सिंह ग्रोवर समेत बॉलीवुड के कई कलाकार ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हो चुके हैं. वरिष्ठ कलाकार शबाना की आगामी फिल्म स्वरा भास्कर और दिव्या दत्ता अभिनीत ‘शीर कोरमा’ है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2021 04:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).