दिल्ली के लक्ष्मी नगर में 7 साल की मासूम का यौन शोषण, घर के बाहर खेल रही लड़की बनी हवस का शिकार
राजधानी दिल्ली में महिलाएं तो असुरक्षित हैं ही लेकिन खतरे से बच्चियां भी दूर नहीं हैं. मासूम भी यहां यौन अपराधों के शिकार हो रहे हैं.
नयी दिल्ली, चार जुलाई: राजधानी दिल्ली में महिलाएं तो असुरक्षित हैं ही लेकिन खतरे से बच्चियां भी दूर नहीं हैं. मासूम भी यहां यौन अपराधों के शिकार हो रहे हैं. पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर में एक अज्ञात व्यक्ति ने एक सात साल की बच्ची का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. येलो लाइन के जोरबाग स्टेशन पर चलती मेट्रो के आगे महिला यात्री कूदी : सूत्र.
उन्होंने बताया कि घटना रविवार को उस समय हुई जब लड़की अपने घर के बाहर खेल रही थी.
पुलिस ने कहा कि लक्ष्मी नगर थाने को रविवार सुबह सूचना मिली कि सात साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया है.
पुलिस उपायुक्त (पूर्व) प्रियंका कश्यप के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जब पीड़िता अपने घर के बाहर खेल रही थी, तो एक अज्ञात व्यक्ति उसके पास आया और एक सुनसान जगह पर ले जाने के बाद उसका यौन उत्पीड़न किया.
पुलिस ने बताया कि पीड़िता द्वारा अपने माता-पिता को आपबीती सुनाने के बाद शिकायत दर्ज की गयी. पीड़िता की चिकित्सकीय जांच पूरी होने के बाद उसकी काउंसलिंग की गई. उपायुक्त ने कहा, ''हमने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) की उपयुक्त धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है.'' उन्होंने कहा कि पुलिस ने संदिग्ध की पहचान कर ली है और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2022 05:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

