Gujarat: 20 साल की लड़की को सेक्सटॉर्शनिस्ट ने बनाया निशाना, रिश्तेदारों को भेजी न्यूड तस्वीरें
गुजरात के गांधीनगर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक होम्योपैथी की छात्रा को एक सेक्सटॉर्शनिस्ट ने कथित तौर पर ब्लैकमेल किया. रिपोर्ट्स के अनुसार गांधीनगर में पढ़ने वाली 20 वर्षीय छात्रा को उसकी अश्लील तस्वीरों और वीडियो के साथ ब्लैकमेल किया गया था.
- Read in
- English
गुजरात के गांधीनगर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक होम्योपैथी की छात्रा को एक सेक्सटॉर्शनिस्ट ने कथित तौर पर ब्लैकमेल किया. रिपोर्ट्स के अनुसार गांधीनगर में पढ़ने वाली 20 वर्षीय छात्रा को उसकी अश्लील तस्वीरों और वीडियो के साथ ब्लैकमेल किया गया था. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए आरोपी से मिली. Gujarat Shocker: अहमदाबाद में 35 वर्षीय महिला ने ससुराल वालों पर लगाया रेप का आरोप, केस दर्ज.
घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता की मां ने इस मामले में सिटी साइबर क्राइम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि दानिलिमदा की रहने वाली उसकी 20 वर्षीय बेटी की करीब तीन साल पहले फेसबुक पर उस व्यक्ति से दोस्ती थी. बाद में दोनों ने इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के जरिए एक-दूसरे से संपर्क करना शुरू कर दिया. शिकायत में कहा गया है कि उस दौरान वह वीडियो कॉल के जरिए उससे बात करती थी.
शिकायत में आगे कहा गया है कि कुछ कॉल में उसने वेबकैम के सामने कपड़े उतारे थे और आरोपी की मांग पर उसे अपनी न्यूड तस्वीरें भी भेजीं. वह उसे धमकी देता था कि अगर वह उसकी मांग नहीं मानी तो उसका वीडियो और तस्वीरें वायरल कर देगा.
उसके व्यवहार से तंग आकर लड़की ने हाल ही में उससे बात करना बंद कर दिया जिसके बाद आरोपी ने उसकी न्यूड तस्वीरें और वीडियो उसके कुछ रिश्तेदारों को भेज दिया. FIR के अनुसार, आरोपी ने इंस्टाग्राम पर महिला का फर्जी प्रोफाइल भी बनाया और उसकी अश्लील तस्वीरें शेयर की. पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से सबूत इकट्ठा करना शुरू कर दिया है और मामले में आरोपी का पता लगाने के लिए उसकी तलाश शुरू कर दी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2021 04:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

