Heatwave in Mumbai: गर्मी का बढ़ा प्रकोप, IMD ने मुंबई, ठाणे और पालघर के लिए जारी किया अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले दो दिनों के लिए उत्तरी कोंकण, ठाणे, मुंबई और रायगढ़ में हीटवेव की चेतावनी के साथ येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है. सांताक्रूज मौसम केंद्र ने अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से छह डिग्री अधिक है.

Heatwave| प्रतीकात्मक तस्वीर| Photo: Pixabay

मुंबई: आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) में गर्मी ने मार्च महीने में ही लोगों को परेशान कर दिया है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाने वाली है. भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department ) की ओर से मुंबई और उसके आसपास के इलाकों के लिए चेतावनी जारी की है. रविवार को मुंबई का तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आस-पास के इलाकों में यह 40 डिग्री तक भी पहुंच गया. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए शहर में बढ़ते तापमान की चेतावनी दी है. Summer Food: शुरू हो रही हैं गर्मियां! बदलें अपना डाइट! ये 5 चीजें रखेंगी आपको चुस्त-दुरुस्त और तंदुरुस्त!

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले दो दिनों के लिए उत्तरी कोंकण, ठाणे, मुंबई और रायगढ़ में हीटवेव की चेतावनी के साथ येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है. सांताक्रूज मौसम केंद्र ने अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से छह डिग्री अधिक है. कोलाबा में सामान्य से 6.1 डिग्री अधिक 37.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. आईएमडी के अधिकारियों ने बताया कि अगले तीन से चार दिनों तक ऐसे हालात बने रहने की संभावना है और शहर का तापमान इसी सीमा में रह सकता है.

IMD ने जारी किया अलर्ट 

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले दो दिनों तक मुंबई में न्यूनतम या रात का तापमान भी बढ़कर 24 डिग्री हो जाने की संभावना है. रविवार को न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इस महीने में यह दूसरी बार है जब मुंबई का अधिकतम तापमान शनिवार को 38 डिग्री के पार गया. पिछले साल मार्च में अधिकतम दिन का तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस (28 मार्च को) था.

गर्मी में खुद को स्वस्थ रखने के लिए दिन के समय में घर के बाहर निकलें से बचें. पर्याप्त मात्रा में पानी और जूस पीएं, ताकि शरीर में आप डिहाइड्रेशन के शिकार न हों. ढीले और हल्के रंग के कपड़े पहनें. हर स्थिति में लू लगने से शरीर को बचाएं. शरीर में पानी की कमी, चक्कर आदि आने पर डॉक्टर से परामर्श लें.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Kerala Election 2026: चुनाव प्रचार को लेकर केरल पहुंचे PM मोदी, कांग्रेस पर जमकर बरसे, पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध को लेकर कही ये बात; VIDEO

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट