COVID-19 Vaccine Update: सीरम ने भारत में कोरोना वैक्सीन 'कोविशील्ड' के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मांगी
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) रविवार को भारत में ऑक्सफोर्ड के कोविड-19 टीके 'कोविशील्ड' के आपातकालीन उपयोग की औपचारिक मंजूरी प्राप्त करने के लिए भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) के समक्ष आवेदन करने वाली पहली स्वदेशी कंपनी बन गई। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी.
नयी दिल्ली, 7 दिसंबर : सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Sii) रविवार को भारत में ऑक्सफोर्ड के कोविड-19 टीके 'कोविशील्ड' के आपातकालीन उपयोग की औपचारिक मंजूरी प्राप्त करने के लिए भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) के समक्ष आवेदन करने वाली पहली स्वदेशी कंपनी बन गई. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि कंपनी ने महामारी के दौरान चिकित्सा आवश्यकताओं और व्यापक स्तर पर जनता के हित का हवाला देते हुए यह मंजूरी दिये जोन का अनुरोध किया है. Coronavirus Vaccine Update: भारत में फाइजर ने आपातकालीन उपयोग के लिए अपने COVID19 टीके को मंजूरी देने का किया आवेदन
इससे पहले शनिवार को अमेरिकी दवा निर्माता कंपनी फाइजर की भारतीय इकाई ने उसके द्वारा विकसित कोविड-19 टीके के आपातकालीन इस्तेमाल की औपचारिक मंजूरी के लिए भारतीय दवा नियामक के समक्ष आवेदन किया था. फाइजर ने उसके कोविड-19 टीके को ब्रिटेन और बहरीन में ऐसी ही मंजूरी मिलने के बाद यह अनुरोध किया था.
Serum Institute of India applies to Drugs Controller General of India (DCGI) for emergency use authorisation for its Covishield vaccine: Sources#COVID19 pic.twitter.com/bWEwarryd3
— ANI (@ANI) December 7, 2020
वहीं, एसआईआई ने भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के साथ मिलकर रविवार को देश के विभिन्न हिस्सों में ऑक्सफोर्ड के कोविड-19 टीके 'कोविशील्ड' के तीसरे चरण का क्लीनिकल परीक्षण भी किया. आधिकारिक सूत्रों ने एसआईआई के आवेदन का हवाला देते हुए कहा कि कंपनी ने बताया है कि क्लीनिकल परीक्षण के चार डाटा में यह सामने आया है कि कोविशील्ड लक्षण वाले मरीजों और खासकर कोविड-19 के गंभीर मरीजों के मामले में खासी प्रभावकारी है. चार में से दो परीक्षण डाटा ब्रिटेन जबकि एक-एक भारत और ब्राजील से संबंधित है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2020 12:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

