जरुरी जानकारी

Sensex Updates: कमजोर वैश्विक संकेतों से घरेलू शेयर बाजार में गिरावट, 400 अंक टूटा सेंसेक्स

वैश्विक बाजार से मिले कमजोर संकेतों से देश के शेयर बाजार में शुक्रवार को लगातार छठे सत्र में कारोबारी रुझान मंद बना हुआ था. आरंभिक कारोबार के दौरान सेंसेक्स 400 अंकों से ज्यादा टूटा और निफ्टी में भी 100 अंकों से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई.

Sensex Updates: कमजोर वैश्विक संकेतों से घरेलू शेयर बाजार में गिरावट, 400 अंक टूटा सेंसेक्स
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

मुंबई, 19 मार्च : वैश्विक बाजार से मिले कमजोर संकेतों से देश के शेयर बाजार (Share Market) में शुक्रवार को लगातार छठे सत्र में कारोबारी रुझान मंद बना हुआ था. आरंभिक कारोबार के दौरान सेंसेक्स (Sensex) 400 अंकों से ज्यादा टूटा और निफ्टी (Nifty) में भी 100 अंकों से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई. सेंसेक्स सुबह 9.26 बजे बीते सत्र से 384.07 अंकों यानी 0.78 फीसदी की गिरावट के साथ 48,832.45 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी पिछले सत्र से 111.85 अंकों यानी 0.77 फीसदी की गिरावट के साथ 14,446 पर बना हुआ था.

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बीते सत्र से 335.33 अंकों की गिरावट के साथ 48,881.19 पर खुला और आरंभिक कारोबार के दौरान 48,767.32 तक फिसला, जबकि इस दौरान उपरी स्तर 49,001.26 रहा. यह भी पढ़ें : Sensex Updates: बाजार में चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 562 अंक लुढ़का, आरआईएल, बैंक शेयरों में गिरावट

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी बीते सत्र से 86.70 अंकों की गिरावट के साथ 14,471.15 पर खुला और 14,414.50 तक फिसला जबकि इस दौरान निफ्टी का उपरी स्तर 14,492.35 रहा. बांड यील्ड में इजाफा होने से शेयर बाजार के प्रति निवेशकों का रुझान कमजोर हुआ है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2021 10:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).