Sensex Update: सकारात्मक वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार हरे निशान में बंद, सेंसेक्स 260 अंक उछला
सकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते शेयर बाजार बुधवार को हरे निशान में बंद हुआ. बाजार में चौतरफा तेजी देखी गई है. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 260.74 अंक या 0.32 प्रतिशत की तेजी के साथ 80,998.25 और निफ्टी 77.70 अंक या 0.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,620.20 पर था. लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में अधिक तेजी देखी गई.
मुंबई, 4 जून : सकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते शेयर बाजार बुधवार को हरे निशान में बंद हुआ. बाजार में चौतरफा तेजी देखी गई है. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 260.74 अंक या 0.32 प्रतिशत की तेजी के साथ 80,998.25 और निफ्टी 77.70 अंक या 0.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,620.20 पर था. लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में अधिक तेजी देखी गई. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 407.55 अंक या 0.71 प्रतिशत की बढ़त के साथ 57,924.65 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 142.95 अंक या 0.79 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,257.10 पर था. सेक्टोरल आधार पर ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, मीडिया, एनर्जी और प्राइवेट इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए. केवल रियल्टी इंडेक्स ही लाल निशान में बंद हुआ है.
सेंसेक्स पैक में इटरनल (जोमैटो), इडसइंड बैंक, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस और अदाणी पोर्ट्स टॉप गेनर्स थे. बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, टीसीएस, टाइटन और एलएंडटी टॉप लूजर्स थे. एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी सलाहकार रूपक दे ने कहा कि आरबीआई के ब्याज दरों पर निर्णय से पहले निवेशक सतर्क बने हुए हैं. शुक्रवार को फैसला आने तक बाजार एक सीमा में कारोबार करेंगे. निफ्टी के लिए सपोर्ट 24,500 है. अगर यह टूटता है तो इसमें और गिरावट देखने को मिल सकती है. वहीं, तेजी की स्थिति में 24,750 और 24,900 रुकावट के लेवल होंगे. यह भी पढ़ें : देश की खबरें | आईएमडी ने दक्षिण बंगाल में गरज के साथ बौछारें पड़ने तथा उत्तर में भारी वर्षा का अनुमान जताया
शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी. सुबह 9:26 बजे सेंसेक्स 155.81 अंक या 0.19 प्रतिशत बढ़कर 80,893.32 पर और निफ्टी 60 अंक या 0.25 प्रतिशत बढ़कर 24,602.80 पर था. संस्थागत मोर्चे पर, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 3 जून को लगातार तीसरे सत्र के लिए अपनी बिकवाली जारी रखी और 2,853.83 करोड़ रुपए के शेयर बेचे. वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) लगातार 11वें सत्र के लिए शुद्ध खरीदार बने रहे, जिन्होंने शेयरों में 5,907.97 करोड़ रुपए का निवेश किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2025 04:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

