Sensex Update: सेंसेक्स 400 अंक नीचे पहुंचा, बैंकिंग शेयरों में भी आई गिरावट
प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांकों में शुक्रवार सुबह बीएसई सेंसेक्स में 400 अंकों से अधिक की गिरावट आई. बैंकिंग और वित्त शेयरों में भारी बिकवाली का दबाव देखा गया.
मुंबई, 30 अप्रैल : प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांकों में शुक्रवार सुबह बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex ) में 400 अंकों से अधिक की गिरावट आई. बैंकिंग और वित्त शेयरों में भारी बिकवाली का दबाव देखा गया. हालांकि, धातु, तेल और गैस शेयरों में खरीदारी ने ज्यादा नुकसान होने से रोक दिया.
सुबह करीब सवा दस बजे, सेंसेक्स (Sensex) 49,335.39 पर कारोबार कर रहा था, जो अपने पिछले 49,765.94 से करीब 430.55 अंक या 0.87 प्रतिशत कम था. यह 49,360.89 पर खुला और अब तक 49,569.42 का इंट्रा डे हाई और 49,229.51 अंक का निचला स्तर छू लिया. यह भी पढ़ें : कोरोना से लगातार हो रही मौतों को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर बोला हमला, ट्विट कर लिखा- जवाबदेही जीरो
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50, 14,826.60 पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद से 630.30 अंक और 0.46 प्रतिशत कम था. सेंसेक्स पर अब तक के सबसे बड़े नुकसान में एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर थे, जबकि शीर्ष लाभार्थियों में ओएनजीसी, एनटीपीसी और डॉ रेड्डी शामिल थीं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2021 04:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

