एजेंसी न्यूज

Sensex Update: मजबूत वैश्विक संकेतों से सेंसेक्स 393 अंक चढ़ा, आईटी शेयरों में चमक

वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने के बीच इन्फोसिस, टीसीएस और एचडीएफसी बैंक जैसे प्रमुख शेयरों में बढ़त से बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 393 अंक उछल गया. बीएसई का 30 कंपनी शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 392.92 अंक यानी 0.75 प्रतिशत बढ़कर 52,699 अंक पर बंद हुआ.

Sensex Update: मजबूत वैश्विक संकेतों से सेंसेक्स 393 अंक चढ़ा, आईटी शेयरों में चमक
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

मुंबई, 24 जून : वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने के बीच इन्फोसिस, टीसीएस और एचडीएफसी बैंक जैसे प्रमुख शेयरों में बढ़त से बंबई शेयर बाजार (BSE) का सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 393 अंक उछल गया. बीएसई का 30 कंपनी शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 392.92 अंक यानी 0.75 प्रतिशत बढ़कर 52,699 अंक पर बंद हुआ. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 103.50 अंक यानी 0.66 प्रतिशत बढ़कर 15,790.45 अंक पर बंद हुआ. बीएसई सेंसेक्स में शामिल शेयरों में इन्फोसिस तीन प्रतिशत से अधिक चढ़कर सबसे अधिक फायदे में रहा. इसके बाद टीसीएस, टेक महिन्द्रा, एचसीएल टेक और एशियन पेंट्स के शेयरों में भी बढ़त दर्ज की गई.

इसके विपरीत रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, पावर ग्रिड और स्टेट बैंक के शेयरों में गिरावट रही. रिलायंस सिक्युरिटीज में रणनीति प्रमुख विनोद मोदी के मुताबिक वित्तीय और आईटी कंपनियों के शेयरों में तेज सुधार आने से सेंसेक्स भी गिरावट से तेजी से उबरा है. कारोबार में सुधार की बेहतर संभावनायें और रुपये में हाल में आई गिरावट से आईटी कंपनियों के शेयरों को समर्थन मिला. यह भी पढ़ें : Sensex Update: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, निफ्टी 15,800 के पार

इसके अलावा वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेतों का भी बाजार पर अनुकूल असर रहा है. उन्होंने कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज की वार्षिक आम बैठक पर भी आज नजर थी. लेकिन इस दौरान निवेशक मुनाफा वसूली के मूड में थे. एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, हांगकांग, सोल और टोक्यो के बाजार लाभ में बंद हुये. इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का ब्रेंट क्रूड भाव 0.16 प्रतिशत ऊंचा रहकर 75.31 डालर प्रति बैरल पर चल रहा था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2021 04:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).