देश

Sensex Updates: सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी भी नई बुलंदी को छुआ

घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार सातवें सत्र में तेजी जारी रही. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने फिर नई बुलंदियों को छुआ.

Sensex Updates: सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी भी नई बुलंदी को छुआ
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

मुंबई, 9 फरवरी : घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में मंगलवार को लगातार सातवें सत्र में तेजी जारी रही. सेंसेक्स और निफ्टी (Sensex and Nifty) दोनों ने फिर नई बुलंदियों को छुआ. सेंसेक्स बीते सत्र से 200 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ 51,575 के पार चला गया जोकि अब तक का रिकॉर्ड स्तर है. इसी प्रकार निफ्टी भी पहली बार 15,188 के पार चला गया. जानकार बताते हैं कि विदेशी बाजारों से मिले मजबूत संकेतों से भारतीय शेयर बाजार की रौनक बनी हुई है.

सेंसेक्स सुबह 9.20 बजे बीते सत्र से 145 अंकों यानी 0.28 फीसदी की तेजी के साथ 51,493.77 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी 36 अंकों यानी 0.24 फीसदी की बढ़त के साथ 15,151.80 पर बना हुआ था. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बीते सत्र से 135.46 अंकों की बढ़त के साथ 51,484.23 पर खुला और 51,575.20 तक उछला जबकि इसका निचला स्तर आरंभिक कारोबार के दौरान 51,447.15 रहा. यह भी पढ़ें : Sensex Price Today: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 340 अंक से अधिक बढ़ा, वित्तीय शेयरों में तेजी

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी बीते सत्र से 48.35 अंकों की तेजी के साथ 15,164.15 पर खुला और 15,188.45 तक चढ़ा जबकि आरंभिक कारोबार के दौरान निफ्टी का निचला स्तर 15,148.10 रहा. जानकार बताते हैं कि एशिया के अन्य बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने से घरेलू शेयर बाजार को सपोर्ट मिल रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2021 10:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).