Sensex Updates: सेंसेक्स 150 अंक से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी में भी हरे निशान के साथ कारोबार
घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार को तेजी के साथ खुला और आरंभिक कारोबार के दौरान सेंसेक्स 150 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ 51,700 के उपर तक उछला और निफ्टी भी 15,200 के उपर तक चढ़ा.
मुंबई, 12 फरवरी : घरेलू शेयर बाजार (Share Market) शुक्रवार को तेजी के साथ खुला और आरंभिक कारोबार के दौरान सेंसेक्स 150 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ 51,700 के उपर तक उछला और निफ्टी भी 15,200 के उपर तक चढ़ा. एशिया के अन्य बाजारों से मिलाजुला संकेत मिला जबकि भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी का रुझान बना हुआ था.
सेंसेक्स शुक्रवार सुबह 9.22 बजे बीते सत्र से 79.94 अंकों यानी 0.16 फीसदी की बढ़त के साथ 51,611.46 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी 15.60 अंकों यानी 0.12 फीसदी की बढ़त के साथ 15,191.90 पर बना हुआ था. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बीते सत्र से 83.25 अंकों की तेजी के साथ 51,614.77 पर खुला और 51,715.04 तक उछला जबकि इस दौरान इसका निचला स्तर 51,540.73 रहा. यह भी पढ़ें : Sensex Updates: सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी भी नई बुलंदी को छुआ
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी बीते सत्र से 12.90 अंकों की बढ़त के साथ 15,186.20 पर खुला और 15,223.30 तक चढ़ा जबकि आरंभिक कारोबार के दौरान निफ्टी का निचला स्तर 15,178.20 रहा.
देश की 900 से ज्यादा कंपनियां शुक्रवार को अपने तिमाही वित्तीय नतीजे जारी करने वाली हैं. जानकार बताते हैं कि निवेशकों की नजर इन पर भी होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2021 10:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

