घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स 1190 और निफ्टी 350 अंकों से लुढका, गिरावट दर्ज
निराशाजनक वैश्विक संकेतों से शुक्रवार को फिर घरेलू शेयर बाजार में कोहराम का आलम रहा. आरंभिक कारोबार के दौरान सेंसेक्स 1190 अंक लुढ़ककर 32,350 के नीचे आ गया और निफ्टी भी 350 अंक से ज्यादा टूटकर 9550 के नीचे गिर गया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी पिछले सत्र के मुकाबले 357.05 अंकों की गिरावट के साथ 9544.95 पर खुला और 9544.35 तक फिसला.
मुंबई, 12 जून: निराशाजनक वैश्विक संकेतों से शुक्रवार को फिर घरेलू शेयर बाजार में कोहराम का आलम रहा. आरंभिक कारोबार के दौरान सेंसेक्स 1190 अंक लुढ़ककर 32,350 के नीचे आ गया और निफ्टी भी 350 अंक से ज्यादा टूटकर 9550 के नीचे गिर गया. हालांकि बाद में थोड़ी रिकवरी आई, फिर भी सेंसेक्स (Sensex) पिछले सत्र से 700 अंक नीचे जबकि निफ्टी (Nifty) 200 अंक नीचे बना हुआ था. बीते सत्र में अमेरिकी शेयर बाजार में आई गिरावट के बाद एशियाई बाजारों से भी निराशाजनक संकेत मिलने से घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली का दबाव बना हुआ था.
सुबह 9.27 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र से 730.04 अंकों यानी 2.18 फीसदी की गिरावट के साथ 32,808.33 पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी पिछले सत्र से 224.50 अंकों यानी 2.27 फीसदी की गिरावट के साथ 9677.50 पर बना हुआ था.
यह भी पढ़ें: शेयर बाजार के शुरूआती कारोबार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 600 से ऊपर और निफ्टी में 180 अंकों की बढ़त दर्ज
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र की क्लोजिंग के मुकाबले 1101.68 अंकों की गिरावट के साथ 32436 पर खुला और 32348.10 तक लुढ़का. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी पिछले सत्र के मुकाबले 357.05 अंकों की गिरावट के साथ 9544.95 पर खुला और 9544.35 तक फिसला.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2020 10:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

