Satna Shocker: सतना में एक परिवार के चार सदस्यों के शव मिलने से फैली सनसनी
मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक परिवार के चार सदस्यों के शव मिलने से सनसनी फैल गई. महिला और उसके दो बच्चों की घर में हत्या की गई है, वहीं पति का रेलवे ट्रैक पर शव मिला है.
Satna Shocker: मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक परिवार के चार सदस्यों के शव मिलने से सनसनी फैल गई. महिला और उसके दो बच्चों की घर में हत्या की गई है, वहीं पति का रेलवे ट्रैक पर शव मिला है. मामला संदिग्ध है और पुलिस जांच में जुटी है. बताया गया है कि सतना के कोतवाली थाना क्षेत्र के नजीराबाद में हरदौल बाबा मंदिर के पास में एक परिवार एक दिन पहले ही किराए के मकान में रहने आया था. राकेश चौधरी, उसकी पत्नी संगीता और दो बेटे निखिल तथा ऋषभ साथ रह रहे थे. यह भी पढ़ें: Worli Hit-And-Run Case: वर्ली हिट-एंड-रन केस में BMC का बड़ा एक्शन! जुहू के जिस बार में गया था आरोपी उसे तोड़ा गया, देखें वीडियो
पुलिस के मुताबिक, बुधवार को महिला संगीता चौधरी के अलावा उसके दो बेटे निखिल और ऋषभ के शव घर में मिले, जिनकी धारदार हथियार से हत्या की गई है. वहीं राकेश चौधरी का शव रेलवे ट्रैक पर मिला. राकेश मूल रूप से तिघरा गांव का रहने वाला था और मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था. पूरे परिवार की मौत का मामला उलझ गया है. इस वारदात की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता भी मौके पर पहुंचे और यह मामला पूरी तरह संदिग्ध लग रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2024 01:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

