Arunachal Pradesh Hostel: अरुणाचल के हॉस्टल में सीनियर्स ने 15 जूनियर छात्रों को पीटा, मामले में पांच हुए सस्पेंड
छात्रों पर अपने सीनियर छात्रों के द्वारा मारपीट की घटनाएं बढती ही जा रही है. अब अरुणाचल प्रदेश में जूनियर्स को सीनियर्स की ओर से पीटे जाने की जानकारी सामने आई है.
Arunachal Pradesh Hostel : छात्रों पर अपने सीनियर छात्रों के द्वारा मारपीट की घटनाएं बढती ही जा रही है. अब अरुणाचल प्रदेश में जूनियर्स को सीनियर्स की ओर से पीटे जाने की जानकारी सामने आई है. जानकारी के मुताबिक़ अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले के एक हॉस्टल में आठवी क्लास में पढ़नेवाले 15 स्टूडेंट्स के साथ उनके हॉस्टल के ही सीनियर्स ने मारपीट की है.
इस मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज की है. इसके साथ ही स्कुल के प्रिंसिपल ने बताया की इस घटना में शामिल पांच सीनियर्स को सस्पेंड भी किया गया है. ये भी पढ़े :NEET ROW: राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा लीक मामले की जांच के बाद सब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा
देश के कई राज्यों में रैगिंग जैसी घटनाएं सामने आती है. जिसमें स्टूडेंट ख़ुदकुशी तक कर लेते है. इसको लेकर सरकार ने भी सख्त नियम बनाएं है. लेकिन नियम होने के बावजूद इस तरह की घटनाओं पर रोक नहीं लग पा रही है. इस तरह की घटनाओं से स्टूडेंट्स के मन भी अवसाद आता है और वो ख़ुदकुशी जैसे कदम उठाने के बारे में सोचते है. सही समय पर स्कूलों में गाइडेंस मिलने पर जागरूकता अभियान चलाने से ऐसी घटनाओं में कमी आ सकती है.