देश

काठमांडू में भारतीय दूतावास के अंदर सुरक्षा गार्ड ने की आत्महत्या

काठमांडू में भारतीय दूतावास में कार्यरत एक सुरक्षा गार्ड ने परिसर के अंदर आत्महत्या कर ली. मिशन ने इस घटना की पुष्टि की है.

काठमांडू में भारतीय दूतावास के अंदर सुरक्षा गार्ड ने की आत्महत्या
प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)

काठमांडू, 4 जुलाई : काठमांडू में भारतीय दूतावास में कार्यरत एक सुरक्षा गार्ड ने परिसर के अंदर आत्महत्या कर ली. मिशन ने इस घटना की पुष्टि की है. दूतावास के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तराखंड के रहने वाले गार्ड ने रविवार रात ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मार ली, लेकिन घटना का खुलासा सोमवार सुबह हुआ.

अधिकारी ने कहा, "जैसे ही हमें पता चला कि उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है, हमने नेपाल पुलिस को सूचित किया." पता चला है कि पीड़ित डिप्रेशन में था. यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री ने पेश किया शुरुआती 100 दिनों का रिपोर्ट कार्ड : कहा, लक्ष्य से ज्यादा काम किया

फिलहाल घटना की जांच की जा रही है. इससे पहले जनवरी 2005 में भारतीय दूतावास परिसर में अचानक गोलीबारी की गई थी, जिसमें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के दो गार्ड मारे गए थे और एक अन्य घायल हो गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2022 02:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).