MP के मदरसों की पठन-पाठन सामग्री की स्क्रूटनी होगी: नरोत्तम मिश्रा
मध्यप्रदेश के कुछ मदरसों में आपत्तिजनक सामग्री पढ़ाए जाने का मामला सामने आया है. इस पर राज्य सरकार के गृहमंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने मदरसों में पढ़ाई जाने वाली सामग्री की स्क्रूटनी कराए जाने की बात कही है.
भोपाल, 18 दिसंबर : मध्यप्रदेश के कुछ मदरसों में आपत्तिजनक सामग्री पढ़ाए जाने का मामला सामने आया है. इस पर राज्य सरकार के गृहमंत्री डा नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने मदरसों में पढ़ाई जाने वाली सामग्री की स्क्रूटनी कराए जाने की बात कही है. राज्य के ग्ृाहमंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि प्रदेश के कुछ मदरसों में बच्चों को आपत्तिजनक सामग्री पढ़ाए जाने का विषय ध्यान में लाया गया है, किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए मदरसों के पठन सामग्री की स्क्रूटनी कराई जाएगी.
मिश्रा के मुताबिक इस मामले में जिलाधिकारी से कहा जाएगा कि वे शिक्षा विभाग के अधिकारी के माध्यम से मदरसों की पठन सामग्री की जांच कराएं. ज्ञात हो कि राज्य में संचालित मदरसों पर सरकार की नजर है. यह भी पढ़ें : शराब त्रासदी के पीड़ितों के परिजनों को अनुग्रह राशि देने की भाजपा की मांग ‘गैर जिम्मेदाराना’:कुशवाहा
पिछले दिनों अवैध मदरसों का मामला भी सामने आ चुका है. अवैध और अपंजीकृत मदरसों को लेकर अभियान भी चलाया गया था और बाल अधिकार संरक्षण आयोग के दल ने कई मदरसों का जायजा भी लिया था, परिणामस्वरुप भोपाल में ही चार मदरसों को बंद कराया गया, इसके अलावा कई मदरसों मे ताले लटके मिले थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2022 04:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

