Delhi Weather: दिल्ली में झुलसाने वाली गर्मी का कहर; 43.3 डिग्री तक पहुंचा पारा, शनिवार को भी राहत नहीं

गर्मी का मौसम अब राजधानी दिल्ली में अपनी चरम सीमा पर पहुंचने लगा है. शुक्रवार को दिल्ली के रिज वेदर स्टेशन पर अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से काफी अधिक है.

Representational Image | PTI

Delhi Weather: गर्मी का मौसम अब राजधानी दिल्ली में अपनी चरम सीमा पर पहुंचने लगा है. शुक्रवार को दिल्ली के रिज वेदर स्टेशन पर अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से काफी अधिक है. मौसम विभाग (IMD) ने इसे ‘आइसोलेटेड हीटवेव’ की स्थिति बताया है, यानी कुछ इलाकों में भीषण गर्मी ने अपना असर दिखाया.

Heatwave: इन बातों का नहीं रखा ध्यान तो जानलेवा हो सकती है हीटवेव; जानें भीषण गर्मी में कब बढ़ जाता है जान का खतरा.

दिल्ली के विभिन्न इलाकों में शुक्रवार को तापमान में तेज़ बढ़ोतरी दर्ज की गई. सबसे अधिक गर्मी रिज वेदर स्टेशन पर महसूस की गई, जहां तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इसके अलावा, अयानगर में 42.2 डिग्री सेल्सियस, पालम में 41.9 डिग्री सेल्सियस, और दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र (सफदरजंग) पर 41.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक था. वहीं, न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा. इस दौरान आर्द्रता (Humidity) का स्तर भी गिरकर 24 फीसदी से 20 फीसदी तक पहुंच गया, जिससे गर्मी और अधिक झुलसाने वाली महसूस हुई.

शनिवार को भी गर्मी से राहत नहीं

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, शनिवार को भी गर्म हवाएं (हीटवेव) लोगों को परेशान कर सकती हैं. अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा वहीं न्यूनतम तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

IMD के मुताबिक, जब मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री या उससे ऊपर पहुंचता है, तो उसे हीटवेव की स्थिति माना जाता है.

खुद को गर्मी से ऐसे बचाएं

दिल्ली में अप्रैल महीने में ही गर्मी अपना भीषण रूप दिखाने लगी है, मई और जून अभी बाकि है. यानी आगे और भी चुनौतीपूर्ण दिन आने वाले हैं. जरूरी है कि लोग सतर्क रहें और अपने स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए उपाय अपनाएं.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 119 रनों से हराया, हैरी ब्रूक ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड