Accident Video: अहमदाबाद में बस ने बाइक सवार को कुचला, दर्दनाक मौत, हादसे का वीडियो आया सामने
वीडियो में साफ दिख रहा है कि नवीन अपनी बाइक पर चौराहे को पार करने की कोशिश कर रहे थे, तभी एक बस ने उन्हें रौंद दिया.
अहमदाबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक बस ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. यह दर्दनाक हादसा 19 अप्रैल को हुआ था, जिसका CCTV फुटेज अब सामने आया है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि 52 वर्षीय नवीन पटेल अपनी बाइक पर भूलाभाई चौराहे को पार करने की कोशिश कर रहे थे, तभी एक अहमदाबाद नगर परिवहन सेवा (ATMS) की बस ने उन्हें रौंद दिया.
पटेल जमीन पर गिर गए और बस का पिछला टायर उनके सिर के ऊपर से गुजर गया. वीडियो में साफ दिख रहा है कि ड्राइवर ने बस नहीं रोकी और मौके से फरार हो गया. बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई.
"बेहद दर्दनाक"#Shocking news |
बस ने स्कूटी सवार को कुचला, मदद को नहीं आया कोई आगे, CCTV में कैद हुआ हादसा !!
इस हादसे के वीडियो में 52 वर्षीय व्यक्ति नवीन पटेल को अपने दोपहिया वाहन पर भूलाभाई चौराहे को पार करने की कोशिश करते हुए दिखाया गया है, तभी अहमदाबाद नगर परिवहन सेवा… pic.twitter.com/3zINS55BDX
— MANOJ SHARMA LUCKNOW UP🇮🇳🇮🇳🇮🇳 (@ManojSh28986262) April 25, 2024
हादसे के बाद का दृश्य और भी दर्दनाक
इस घटना का सबसे दुखद पहलू यह है कि हादसे के बाद एक भी राहगीर पटेल की मदद के लिए आगे नहीं आया. बाइक सवार सड़क पर पड़ा हुआ था, लेकिन व्यस्त चौराहे से गुजरने वाले वाहन एक पल के लिए भी नहीं रुके. आस-पास खड़े लोग भी बिना रुके वहां से गुजर गए, किसी ने भी हादसे का शिकार हुए व्यक्ति की मदद करने की जहमत नहीं उठाई.
यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है. आज के समय में जब लोग छोटी-छोटी बातों पर एक-दूसरे से लड़ने को तैयार रहते हैं, वहीं इस घटना ने यह साबित कर दिया है कि इंसानियत किस कदर खोखली होती जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2024 02:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

