School Holidays October 2026: छात्रों के लिए लंबी छुट्टियों का मौका, अक्टूबर में 16 दिन स्कूल रहेंगे बंद! देखें पूरी लिस्ट

दक्षिण भारत के तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में दशहरे के अवसर पर सबसे लंबी छुट्टियां देखने को मिलेंगी. Telangana में स्कूलों के लिए 10 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक दशर अवकाश निर्धारित किया गया है. यहां 23 अक्टूबर से स्कूल पुनः खोले जाएंगे.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File IImage)

School Holidays October 2026: देशभर के स्कूली छात्रों के लिए अक्टूबर 2026 का महीना पढ़ाई से थोड़ी राहत और त्यौहारों का उत्साह लेकर आ रहा है. इस महीने गांधी जयंती, नवरात्रि, दुर्गा पूजा और दशहरा जैसे प्रमुख त्यौहार आ रहे हैं. त्यौहारों के इस दौर के चलते विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्कूलों की लंबी छुट्टियां रहने की संभावना है. हालांकि, छुट्टियों की अंतिम समय-सारणी राज्य सरकारों और संबंधित स्कूल बोर्ड के अकादमिक कैलेंडर पर निर्भर करेगी.  यह भी पढ़े:   Maharashtra School Holiday: महाराष्ट्र में अनंत चतुर्दशी पर स्कूलों की छुट्टी, 25 सितंबर को पूरे प्रदेश में बंद रहेंगे स्कूल

प्रमुख त्यौहारों और छुट्टियों की सूची

अक्टूबर 2026 के दौरान आने वाले मुख्य पर्व और उनके संभावित अवकाश इस प्रकार हैं:

कई प्रमुख त्यौहार एक ही सप्ताह के भीतर आ रहे हैं, जिससे छात्रों को लगातार कई दिनों की छुट्टियां मिल सकती हैं.

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में सबसे लंबा दशहरा अवकाश

दक्षिण भारत के तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में दशहरे के अवसर पर सबसे लंबी छुट्टियां देखने को मिलेंगी. Telangana में स्कूलों के लिए 10 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक दशर अवकाश निर्धारित किया गया है. यहां 23 अक्टूबर से स्कूल पुनः खोले जाएंगे.

वही, Andhra Pradesh में 12 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक स्कूल बंद रहेंगे और 22 अक्टूबर से नियमित कक्षाएं शुरू होंगी.

कर्नाटक, दिल्ली और एनसीआर का शेड्यूल

कर्नाटक के बेंगलुरु सहित अन्य जिलों में 10 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक दशहरा की छुट्टियों की संभावना जताई गई है. हालांकि, निजी शैक्षणिक संस्थान अपनी सुविधानुसार इस कैलेंडर में संशोधन कर सकते हैं.

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के अधिकांश स्कूलों में 17 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक ऑटम ब्रेक रहेगा. 20 अक्टूबर को विजयादशमी होने के कारण इस छुट्टी को एक दिन और बढ़ाया जा सकता है.

उत्तर प्रदेश और हरियाणा में छुट्टियों का समय

उत्तर प्रदेश और हरियाणा के छात्रों के लिए दशहरा का अवकाश तुलनात्मक रूप से छोटा रहेगा. इन दोनों राज्यों में मुख्य रूप से 19 अक्टूबर (महा अष्टमी) और 20 अक्टूबर (विजयादशमी) को स्कूल बंद रहने की उम्मीद है.

अलग-अलग स्कूलों में भिन्न हो सकती हैं तिथियां

केंद्रीय विद्यालय, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध कई निजी स्कूल त्यौहारों के अवकाश को सप्ताहांत (वीकेंड) के साथ मिलाकर एक लंबी छुट्टी की घोषणा कर सकते हैं.

उत्तर और पश्चिम भारत के कई निजी संस्थानों में 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक का अवकाश दिया जा सकता है. इसलिए, अभिभावकों और छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी यात्रा की योजना बनाने से पहले अपने संबंधित स्कूल के आधिकारिक सर्कुलर या नोटिस बोर्ड की जांच अवश्य कर लें.

Share Now