देश

School Assembly News Headlines for 6 May 2025: स्कूल असेंबली के लिए 6 मई की टॉप खबरें; देश, दुनिया और खेल जगत की ताजा जानकारी

अगर आप 6 मई 2025 को स्कूल असेंबली में न्यूज रीडिंग करने जा रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है. यहां आपको देश-विदेश, खेल और व्यापार से जुड़ी कुछ बड़ी और ताजा खबरें मिलेंगी

School Assembly News Headlines for 6 May 2025: स्कूल असेंबली के लिए 6 मई की टॉप खबरें; देश, दुनिया और खेल जगत की ताजा जानकारी
School Assembly News | File

School Assembly News Headlines for 6 May 2025: अगर आप 6 मई 2025 को स्कूल असेंबली में न्यूज रीडिंग करने जा रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है. यहां आपको देश-विदेश, खेल और व्यापार से जुड़ी कुछ बड़ी और ताजा खबरें मिलेंगी, जिन्हें आप आत्मविश्वास के साथ मंच से पढ़ सकते हैं. छात्रों के लिए यह जरूरी है कि वे रोज की प्रमुख घटनाओं से अपडेट रहें. यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, व्यापार और खेल से जुड़ी ताजा और महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी, जो आप अपनी असेंबली की शुरुआत में साझा कर सकते हैं. तो चलिए, 6 मई 2025 (Today's Hindi News Headline for School Assembly) की असेंबली की शुरुआत करते हैं दिन की इन मुख्य सुर्खियों से.

राष्ट्रीय समाचार (News for School Assembly)

  • पाकिस्तान पर आर्थिक प्रहार की बारी! ADB अध्यक्ष से मिलीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, फंडिंग रोकने की रखी मांग.
  • पाकिस्तान से तनाव के बीच गृह मंत्रालय का निर्देश, राज्यों को मॉक ड्रिल करने का आदेश
  • जम्मू कश्मीर: आतंकियों की बड़ी साजिश नाकाम, पुंछ जिले में तलाशी अभियान के दौरान 5 IED बरामद.
  • जम्मू-कश्मीर के जेलों पर आतंकी हमले का अलर्ट, CISF को दी गई सुरक्षा की जिम्मेदारी.
  • शराब घोटाला: केजरीवाल की बेल रद्द करने की याचिका पर सुनवाई 30 जुलाई तक टली.
  • बीएसएफ ने भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर 3.38 करोड़ रुपये की मादक खेप पकड़ी.
  • वक्फ संशोधन कानून को लेकर अब सुप्रीम कोर्ट में 15 मई को अगली सुनवाई.
  • किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया.

अंतरराष्ट्रीय समाचार (School Assembly News Headlines Today in Hindi)

  • आतंकवाद के खात्मे के लिए रूस देगा भारत का साथ; पुतिन ने पहलगाम हमले पर PM मोदी से की बात.
  • फिल्मों पर भी ट्रंप का टैरिफ वॉर, अमेरिका के बाहर बनने वाली सभी फिल्मों पर 100% टैरिफ लगाने का आदेश.
  • चीन की चालबाजी! पाकिस्तान के समर्थन में अलापा शांति का राग.
  • ट्रंप टैरिफ से चीन की फैक्ट्रियों पर लग रहे ताले, फायदे में भारत.

खेल समाचार (Today's Hindi News Headline for School Assembly)

  • टीम इंडिया के गेंदबाज मोहम्मद शमी को ईमेल पर जान से मारने की धमकी मिली.
  • मंगलवार को IPL 2025 में मुंबई और गुजरात का मुकाबला.
  • वीरेंद्र सहवाग की ऋषभ पंत को सलाह, बोले- पंत को धोनी से करना चाहिए संपर्क.

स्कूल असेंबली में ये खबरें छात्रों को जागरूक और सूचित रखने में मदद करेंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2025 09:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).