देश

School Assembly News Headlines for 6 August 2025: स्कूल असेंबली के लिए 6 अगस्त 2025 की हेडलाइंस, देश और दुनिया सहित खेल जगत के अपडेट्स

यहां हम आपके लिए देश, विदेश, खेल और व्यापार से जुड़ी ताजा और अहम खबरें लेकर आए हैं, जिन्हें आप आत्मविश्वास के साथ अपनी असेंबली में पढ़ सकते हैं. तो चलिए, 6 अगस्त 2025 की असेंबली की शुरुआत करते हैं आज की इन प्रमुख हेडलाइंस के साथ.

School Assembly News Headlines for 6 August 2025: स्कूल असेंबली के लिए 6 अगस्त 2025 की हेडलाइंस, देश और दुनिया सहित खेल जगत के अपडेट्स
School Assembly News | File

School Assembly News Headlines for 6 August 2025: अगर आप 6 अगस्त 2025 को स्कूल असेंबली में न्यूज रीडिंग करने जा रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए है. यहां आपको देश और दुनिया से लेकर खेल तक की सबसे अहम और लेटेस्ट खबरें मिलेंगी. बच्चों और छात्रों के लिए यह जरूरी है कि वे रोज की बड़ी घटनाओं से परिचित रहें, ताकि न केवल स्कूल में बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं में भी उनका सामान्य ज्ञान मजबूत हो. यहां हम आपके लिए देश, विदेश, खेल और व्यापार से जुड़ी ताजा और अहम खबरें लेकर आए हैं, जिन्हें आप आत्मविश्वास के साथ अपनी असेंबली में पढ़ सकते हैं. तो चलिए, 6 अगस्त 2025 की असेंबली की शुरुआत करते हैं आज की इन प्रमुख हेडलाइंस के साथ.

राष्ट्रीय समाचार (News for School Assembly)

  • उत्तरकाशी के धराली गांव में बादल फटा, चार लोगों की मौत, 50 से अधिक लोग गायब.
  • जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, दिल्ली के RML अस्पताल में ली अंतिम सांस.
  • सोने का दाम एक लाख रुपए के ऊपर, चांदी की कीमत 500 रुपए से अधिक बढ़ी.
  • पीएम मोदी ने धराली हादसे पर दुख जताया, पीड़ितों के प्रति संवेदना जताई.
  • लैंड फॉर जॉब केस में लालू यादव के खिलाफ आरोप तय करने पर 7 अगस्त को आएगा फैसला.

अंतरराष्ट्रीय समाचार (School Assembly News Headlines Today in Hindi)

  • टैरिफ पर ट्रंप के बयान के बीच रूस का दौरा कर सकते हैं NSA अजीत डोभाल.
  • भारत ने अमेरिकी टैरिफ पर लिया स्टैंड, रूस ने कहा- देश को अपने साझेदार चुनने का हक.
  • बांग्लादेश : शेख हसीना ने देशवासियों के नाम खुले खत में लिखा- 'संघर्ष जारी है.
  • भारतीय युद्धपोतों ने फिलीपींस की नौसेना के साथ संयुक्त समुद्री अभ्यास किया.
  • फिलीपींस ने आतंक के खिलाफ जताई भारत के साथ खड़े रहने की प्रतिबद्धता, पीएम मोदी ने जताया आभार.

खेल समाचार (Today's Hindi News Headline for School Assembly)

  • इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज के बाद अब एशिया कप पर होगी नजर.
  • इंग्लैंड की टीम घबरा गई, आखिरी दिन उनका रवैया गलत था: माइकल वॉन.
  • टीम इंडिया की जीत से कोच खुश, खिलाड़ियों के भविष्य को बताया उज्ज्वल.

स्कूल असेंबली में ये खबरें छात्रों को जागरूक और सूचित रखने में मदद करेंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2025 08:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).