देश

School Assembly News Headlines for 4 April 2025: स्कूल असेंबली के लिए 4 अप्रैल के समाचार, देश, विदेश सहित खेल के अपडेट्स

4 अप्रैल 2025 के लिए राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, व्यापार और खेल जगत की मुख्य खबरें यहां दी गई हैं.

School Assembly News Headlines for 4 April 2025: स्कूल असेंबली के लिए 4 अप्रैल के समाचार, देश, विदेश सहित खेल के अपडेट्स
School Assembly News | File

School Assembly News Headlines for 4 April 2025: अगर आप 4 अप्रैल 2025 को अपने स्कूल असेंबली में न्यूज रीडिंग की तैयारी कर रहे हैं, तो यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल जगत के ताजा अपडेट मिलेंगे. हर दिन के महत्वपूर्ण घटनाक्रम से अपडेट रहना जरूरी है, खासकर छात्रों के लिए जो स्कूल असेंबली में समाचार साझा करते हैं. 4 अप्रैल 2025 के लिए राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, व्यापार और खेल जगत की मुख्य खबरें यहां दी गई हैं.

4 अप्रैल, 2025 को होने वाली असेंबली की शुरुआत दिन भर की इन प्रमुख सुर्खियों (Today's Hindi News Headline for School Assembly) से करें.

राष्ट्रीय समाचार (News for School Assembly)

  • वक्फ संशोधन बिल लोकसभा में पास, पक्ष में 288, विरोध में 232 वोट.
  • प्रधानमंत्री मोदी की थाईलैंड की PM से वार्ता, आपसी कारोबार बढ़ाने को लेकर हुई चर्चा.
  • उत्तराखंड चारधाम यात्रा: यमुनोत्री धाम के कपाट 30 अप्रैल अक्षय तृतीया को सुबह 11:55 बजे खुलेंगे.
  • वक्फ संशोधन बिल से किसी की जमीन नहीं जाएगी: बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन.
  • वक्फ संशोधन बिल को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे, CM स्टालिन का X पोस्ट.
  • वक्फ बिल के खिलाफ SC का दरवाजा खटखटाएंगे: JDU नेता गुलाम रसूल बलियावी.
  • गुजरात में वायुसेना का फाइटर जेट क्रैश, एक पायलट की मौत.
  • अमित शाह ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन की संसद से मंजूरी के लिए पेश किया प्रस्ताव.

अंतरराष्ट्रीय समाचार (School Assembly News Headlines Today in Hindi)

  • ऑटो सेक्टर पर 25 फीसदी टैरिफ लागू; डोनाल्ड ट्रंप का ऐलान.
  • डोनाल्ड ट्रंप बोले अमेरिका को फिर से महान बनाएंगे.
  • म्यांमार में भूकंप से हुईं मौतों का आंकड़ा 3 हजार के पार.

खेल समाचार (Today's Hindi News Headline for School Assembly)

  • गुरुवार को IPL 2025 में लखनऊ और मुंबई का मुकाबला.
  • IPL में इतिहास रचने से एक विकेट दूर भुवनेश्वर कुमार, बन जाएंगे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज.
  • ऑरेंज कैप से सिर्फ 3 कदम दूर हैं साई सुदर्शन, जोस बटलर भी रेस में; पर्पल कैप पर नूर अहमद का कब्जा.
  • विराट कोहली की इंजरी पर हेड कोच ने दिया बड़ा अपडेट, कहा अब वे ठीक.

स्कूल असेंबली में इन खबरों को साझा करना छात्रों को जागरूक और सूचित रखने में मदद करेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 03, 2025 08:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).