देश

School Assembly News Headlines for 30 April 2025: स्कूल असेंबली के लिए 30 अप्रैल के समाचार, देश, विदेश सहित खेल के अपडेट्स

अगर आप अपनी स्कूल असेंबली में न्यूज रीडिंग करने जा रहे हैं, तो यहां हम आपके लिए 30 अप्रैल 2025 की ताजा और महत्वपूर्ण खबरें लेकर आए हैं.

School Assembly News Headlines for 30 April 2025: स्कूल असेंबली के लिए 30 अप्रैल के समाचार, देश, विदेश सहित खेल के अपडेट्स
School Assembly News | File

School Assembly News Headlines for 30 April 2025: अगर आप अपनी स्कूल असेंबली में न्यूज रीडिंग करने जा रहे हैं, तो यहां हम आपके लिए 30 अप्रैल 2025 की ताजा और महत्वपूर्ण खबरें लेकर आए हैं. यह समाचार देश-विदेश, खेल और व्यापार से जुड़ी हैं, जिन्हें आप अपनी असेंबली में आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत कर सकते हैं. छात्रों के लिए यह जरूरी है कि वे रोज की प्रमुख घटनाओं से अपडेट रहें. यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, व्यापार और खेल से जुड़ी ताजा और महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी, जो आप अपनी असेंबली की शुरुआत में साझा कर सकते हैं. तो चलिए, 30 अप्रैल 2025 (Today's Hindi News Headline for School Assembly) की असेंबली की शुरुआत करते हैं दिन की इन मुख्य सुर्खियों से.

राष्ट्रीय समाचार (News for School Assembly)

  • पहलगाम हमले का कैसे देंगे जवाब? PM मोदी की राजनाथ सिंह-अजीत डोभाल के साथ मीटिंग, तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद.
  • अहमदाबाद में अवैध बस्ती पर बुलडोजर एक्शन पर रोक लगाने वाली याचिका गुजरात HC से खारिज.
  • UP: पुलिस मुठभेड़ में मारा गया एक लाख का इनामी बदमाश जितेंद्र उर्फ जीतू.
  • वक्फ संशोधन एक्ट पर नई याचिकाओं की सुनवाई नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- 5 याचिकाएं काफी.
  • 'आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होना जरूरी, संसद का विशेष सत्र बुलाएं', मल्लिकार्जुन खड़गे -राहुल गांधी की PM मोदी को चिट्ठी.

अंतरराष्ट्रीय समाचार (School Assembly News Headlines Today in Hindi)

  • चीन के लियाओनिंग में रेस्टोरेंट में आग लगने से 22 लोगों की मौत, 3 घायल.
  • कंगाली से गुजर रहे पाकिस्तान ने IMF के सामने फिर फैलाई झोली, मांगी 1.3 अरब डॉलर की मदद.
  • PM नरेंद्र मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री चुने जाने पर मार्क कार्नी को दी बधाई.
  • कनाडा में जगमीत सिंह की हार से टूटेगी खालिस्तानी एजेंडे की कमर.
  • पाकिस्तान: बलूचिस्तान में नरसंहार जारी, लाइन में खड़ा करके 7 लोगों को गोलियों से भूना.
  • अमेरिका से पंगा लेना चीन को पड़ा महंगा, टैरिफ में वृद्धि के कारण करोड़ों लोग हो सकते हैं बेरोजगार.

खेल समाचार (Today's Hindi News Headline for School Assembly)

  • बुधवार को IPL 2025 में चेन्नई और पंजाब का मुकाबला.
  • आर अश्विन को मिला पद्मश्री, श्रीजेश को पद्म भूषण, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित.

स्कूल असेंबली में ये खबरें छात्रों को जागरूक और सूचित रखने में मदद करेंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2025 09:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).