School Assembly News Headlines for 28 June 2025: स्कूल असेंबली में 28 जून के लिए प्रमुख खबरें, देश और दुनिया सहित खेल जगत के ताजा अपडेट्स
यहां हम आपके लिए देश, विदेश, खेल और व्यापार से जुड़ी ताजा और अहम खबरें लेकर आए हैं, जिन्हें आप आत्मविश्वास के साथ अपनी असेंबली में पढ़ सकते हैं. छात्रों के लिए यह जरूरी है कि वे रोजाना की बड़ी घटनाओं से अवगत रहें.
School Assembly News Headlines for 28 June 2025: अगर आप 28 जून 2025 को स्कूल असेंबली में न्यूज रीडर की भूमिका निभाने जा रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद उपयोगी है. यहां हम आपके लिए देश, विदेश, खेल और व्यापार से जुड़ी ताजा और अहम खबरें लेकर आए हैं, जिन्हें आप आत्मविश्वास के साथ अपनी असेंबली में पढ़ सकते हैं. छात्रों के लिए यह जरूरी है कि वे रोजाना की बड़ी घटनाओं से अवगत रहें. यह मुख्य समाचार न केवल आपकी प्रस्तुति को प्रभावशाली बनाएंगे, बल्कि आपकी सामान्य जानकारी को भी मजबूत करेंगे. तो आइए, 28 जून 2025 की असेंबली की शुरुआत करते हैं आज की इन प्रमुख हेडलाइंस के साथ.
राष्ट्रीय समाचार (News for School Assembly)
- ओडिशा: पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा शुरू हुई.
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 जुलाई से पांच देशों की यात्रा पर जाएंगे.
- कोलकाता के लॉ कालेज में छात्रा से गैंगरेप: 3 आरोपियों को 10 जुलाई तक की पुलिस कस्टडी.
- उत्तराखंड: 27 जून से 1 जुलाई तक भारी बारिश का येलो अलर्ट.
- उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग बस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 4 हुई, 8 लोग अब भी लापता
- शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी, सेंसेक्स फिर से 84,000 के पार.
अंतरराष्ट्रीय समाचार (School Assembly News Headlines Today in Hindi)
- ईरान के विदेश मंत्री से जयशंकर की बात, नागरिकों के सुरक्षित रेस्क्यू के लिए शुक्रिया कहा.
- परमाणु ठिकानों पर हमलों के बाद ईरान ने अमेरिका से वार्ता करने से किया इनकार.
- डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के साथ व्यापार समझौते पर किया हस्ताक्षर.
- 1 जुलाई को क्वाड 2025 बैठक के लिए अमेरिका में जुटेंगे भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया.
- पाकिस्तान : स्वात नदी में अचानक आई बाढ़ में 18 पर्यटक बह गए, 7 लोगों की मौत.
खेल समाचार (Today's Hindi News Headline for School Assembly)
- भारत की 2036 ओलंपिक मेज़बानी की उम्मीदों को झटका, नए आईओसी अध्यक्ष ने बोली प्रक्रिया पर लगाई रोक.
- 2 जुलाई से खेला जाएगा टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच, बस एक क्लिक पर चेक करें तारीख और समय
- इंग्लैंड बनाम भारत के बीच कल खेला जाएगा पहला महिला टी20 मुकाबला.
स्कूल असेंबली में ये खबरें छात्रों को जागरूक और सूचित रखने में मदद करेंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2025 08:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

