देश

School Assembly News Headlines for 22 July 2025: स्कूल असेंबली के लिए 22 जुलाई 2025 की हेडलाइंस, देश और दुनिया सहित खेल जगत के अपडेट्स

यहां हम आपके लिए देश, विदेश, खेल और व्यापार से जुड़ी ताजा और अहम खबरें लेकर आए हैं, जिन्हें आप आत्मविश्वास के साथ अपनी असेंबली में पढ़ सकते हैं. तो चलिए, 22 जुलाई 2025 की असेंबली की शुरुआत करते हैं आज की इन प्रमुख हेडलाइंस के साथ.

School Assembly News Headlines for 22 July 2025: स्कूल असेंबली के लिए 22 जुलाई 2025 की हेडलाइंस, देश और दुनिया सहित खेल जगत के अपडेट्स
School Assembly News | File

School Assembly News Headlines for 22 July 2025: अगर आप 22 जुलाई 2025 को स्कूल असेंबली में न्यूज रीडिंग करने जा रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए है. यहां आपको देश और दुनिया से लेकर खेल तक की सबसे अहम और लेटेस्ट खबरें मिलेंगी. बच्चों और छात्रों के लिए यह जरूरी है कि वे रोज की बड़ी घटनाओं से परिचित रहें, ताकि न केवल स्कूल में बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं में भी उनका सामान्य ज्ञान मजबूत हो. यहां हम आपके लिए देश, विदेश, खेल और व्यापार से जुड़ी ताजा और अहम खबरें लेकर आए हैं, जिन्हें आप आत्मविश्वास के साथ अपनी असेंबली में पढ़ सकते हैं. तो चलिए, 22 जुलाई 2025 की असेंबली की शुरुआत करते हैं आज की इन प्रमुख हेडलाइंस के साथ.

राष्ट्रीय समाचार (News for School Assembly)

  • 2006 मुंबई ट्रेन ब्लास्ट केस के सभी 12 आरोपी बरी, हाईकोर्ट ने सबूतों के अभाव में रद की फांसी की सजा.
  • कैश कांड में घिरे जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ चलेगा महाभियोग, 207 सांसदों ने प्रस्ताव का किया समर्थन.
  • मुंबई में बड़ा हादसा टला, लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया एयर इंडिया का विमान; तीनों टायर फटे.
  • केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन का 101 वर्ष की उम्र में निधन.
  • ऑनलाइन बेटिंग ऐप केस: ED ने गूगल-मेटा को फिर भेजा समन, 28 जुलाई को पेशी.
  • CBSE ने सभी स्कूलों को ऑडियो-विजुअल CCTV कैमरे लगाने का निर्देश दिया.

अंतरराष्ट्रीय समाचार (School Assembly News Headlines Today in Hindi)

  • बांग्लादेश एयरफोर्स का F-7 ट्रेनर एयरक्राफ्ट क्रैश, कॉलेज की बिल्डिंग पर गिरा... 16 की मौत, 70 घायल.
  • ईरान के राष्ट्रपति जल्द ही पाकिस्तान का दौरा करेंगे: ईरानी विदेश मंत्रालय
  • US: अलास्का में कांपी धरती, आया 6.2 तीव्रता का भूकंप.
  • भीषण गर्मी की चपेट में यूरोप और मिडिल ईस्ट, बड़े पैमाने पर लोग प्रभावित.
  • ट्रंप ने शेयर किया ओबामा की गिरफ्तारी का AI जनरेटेड वीडियो, मचाया हंगामा.

खेल समाचार (Today's Hindi News Headline for School Assembly)

  • ओल्ड ट्रैफर्ड में कभी टेस्ट मैच नहीं जीती टीम इंडिया, इस बार रचना होगा इतिहास.
  • भारत बनाम इंग्लैंड: निर्णायक मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम करने उतरेंगी दोनों टीमें.
  • नीदरलैंड के खिलाफ हार के साथ भारत-ए पुरुष हॉकी टीम का यूरोप दौरा समाप्त.
  • भारत बनाम इंग्लैंड: चौथा टेस्ट नहीं खेलेंगे अर्शदीप, नितीश रेड्डी शेष सीरीज से बाहर.
  • 3अरोनियन ने जीता फ्रीस्टाइल शतरंज ग्रैंड स्लैम खिताब, सातवें स्थान पर प्रज्ञानानंद.

स्कूल असेंबली में ये खबरें छात्रों को जागरूक और सूचित रखने में मदद करेंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2025 09:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).