School Assembly News Headlines for 11 March 2025: स्कूल असेंबली के लिए 11 मार्च के समाचार, देश, विदेश सहित खेल के अपडेट्स
अगर आप 11 मार्च 2025 को अपने स्कूल असेंबली में न्यूज रीडिंग की तैयारी कर रहे हैं, तो यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल और मनोरंजन जगत की ताजा अपडेट मिलेंगे.
- Read in
- English
School Assembly News Headlines for 11 March 2025: अगर आप 11 मार्च 2025 को अपने स्कूल असेंबली में न्यूज रीडिंग की तैयारी कर रहे हैं, तो यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल और मनोरंजन जगत की ताजा अपडेट मिलेंगे. हर दिन के महत्वपूर्ण घटनाक्रम से अपडेट रहना जरूरी है, खासकर छात्रों के लिए जो स्कूल असेंबली में समाचार साझा करते हैं. 11 मार्च 2025 के लिए राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, व्यापार और खेल जगत की मुख्य खबरें यहां दी गई हैं.
11 मार्च, 2025 को होने वाली असेंबली की शुरुआत दिन भर की इन प्रमुख सुर्खियों (Today's Hindi News Headline for School Assembly) से करें. स्कूली छात्रों के लिए समाचारों से अपडेट रहना बहुत जरूरी होता है, ताकि वे देश और दुनिया में हो रही अहम घटनाओं से अवगत रह सकें.
राष्ट्रीय समाचार (News for School Assembly)
- महाकुंभ में संगम का पानी नहाने योग्य था – सरकार ने संसद में दी जानकारी.
- छत्रपती संभाजीनगर: गन्ने से भरा ओवरलोडेड ट्रक पलटा, 6 मजदूरों की मौत, 11 घायल.
- तेलंगाना सुरंग हादसा – दो हफ्ते बाद भी केवल एक शव बरामद, बचाव कार्य में बाधाएं.
- तमिलनाडु में विवाद – मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री पर आरएसएस एजेंडा लागू करने का आरोप लगाया.
- गुलमर्ग फैशन शो पर बवाल – जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हंगामा, बीजेपी ने विरोध को अनुचित बताया.
- छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्रवाई – भूपेश बघेल के बेटे पर शराब घोटाले में शिकंजा.
- ललित मोदी पर एक्शन – वनुआटु ने धन शोधन मामले में पासपोर्ट रद्द किया.
अंतरराष्ट्रीय समाचार (School Assembly News Headlines Today in Hindi)
- पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में बंदूकधारियों ने दो पुलिस अधिकारियों की हत्या की.
- मार्क कार्नी होंगे कनाडा के नए प्रधानमंत्री.
- उत्तर कोरिया का मिसाइल परीक्षण – अमेरिका-दक्षिण कोरिया सैन्य अभ्यास के बीच तनाव बढ़ा.
- वोलोडिमिर जेलेंस्की सऊदी अरब पहुंचे – अमेरिका के साथ अहम बैठक से पहले कूटनीतिक दौरा.
- गाजा में बिजली कटौती – इज़राइल ने सप्लाई रोकी, हमास ने इसे ‘भूख की नीति’ करार दिया.
खेल समाचार (Today's Hindi News Headline for School Assembly)
- ICC ने किया चैंपियंस ट्रॉफी की सर्वश्रेष्ठ टीम का एलान, भारत के पांच खिलाड़ी शामिल.
- चैंपियंस ट्रॉफी के बेस्ट 11 खिलाड़ियों में पांच भारतीय शामिल हैं. न्यूजीलैंड के चार और अफगानिस्तान के 2 खिलाड़ियों को भी चैंपियंस ट्रॉफी की बेस्ट प्लेइंग XI में रखा गया है.
- IPL में शराब और तंबाकू के प्रचार पर लग सकता है बैन; DGHS ने चेयरमैन को लिख दिया लेटर.
- पाकिस्तान के दिग्गजों की नाराज़गी – वसीम अकरम और शोएब अख्तर ने चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में PCB के अधिकारी की गैरमौजूदगी पर सवाल उठाए.
ये हैं 11 मार्च 2025 के लिए प्रमुख खबरें, जो छात्रों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं से अवगत कराने के लिए उपयोगी साबित होंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2025 07:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

